सीएम योगी आदित्यनाथ आज 54वां जन्मदिन मना रहे हैं, 22 की उम्र में छोड़ा घर… फिर बने बुलडोजर बाबा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन 5 जून को मनाया जा रहा है. अजय सिंह बिष्ट से योगी बनने की उनकी यात्रा संन्यास, गोरक्षपीठ की दीक्षा और फिर राजनीति में रिकॉर्ड जीत तक पहुंची.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज (शुक्रवार 5 जून) 54वां जन्मदिन है. हिंदुत्व के पुरोधा कहे जाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ के महंत से लेकर कुशल राजनीतिज्ञ बनकर उभरे. गोरक्षपीठ के कठिन प्रबंधन की जिम्मेदारी को निभाते हुए प्रदेश के विकास में रोड़ा बनने वाले माफिया के मंसूबे को बुलडोजर से ध्वस्त कर उन्होंने विकास की राह में आने वाली बाधाओं के चक्रव्यूह को तोड़ दिया. आज हम आपको बताएंगे कि बुलडोजर बाबा हिन्दुत्व के पुरोधा से राजनीति के गलियारे के चाणक्य कैसे बन गए.
सीएम योगी ने पांच साल के सफल कार्यकाल के बाद 25 मार्च 2022 को पूर्ण बहुमत से दूसरी बार चुनाव में जीत हासिल कर यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर पहली बार विधायक बने.
प्रारंभिक जीवन की झलक
योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था. उनका वास्तविक नाम अजय सिंह बिष्ट है. वे एक गढ़वाली राजपूत परिवार से आते हैं और सात भाई-बहनों में पांचवें स्थान पर हैं. प्रारंभिक शिक्षा और संस्कार गांव में ही मिले.
संन्यास और दीक्षा
1993 में गणित में बीएससी करने के बाद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे. 1994 में गोरक्षपीठ में महंत अवेद्यनाथ से दीक्षा लेकर उन्होंने संन्यास ग्रहण किया. इसी दौरान उनका नाम अजय सिंह बिष्ट से बदलकर योगी आदित्यनाथ हो गया और उन्होंने आध्यात्मिक जीवन को अपनाया.
राजनीति में प्रवेश और रिकॉर्ड
योगी आदित्यनाथ ने 1998 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रचा. वे देश के सबसे युवा सांसदों में शामिल हुए और लगातार पांच बार गोरखपुर से सांसद बने. उनकी लोकप्रियता पूर्वांचल में तेजी से बढ़ी और उन्होंने संगठन व जनसंपर्क के बल पर मजबूत राजनीतिक आधार बनाया.
विवाद और चुनौतियां
राजनीतिक जीवन में योगी आदित्यनाथ कई विवादों और चुनौतियों से भी घिरे रहे. उन पर अक्सर तीखे भाषणों और कड़े रुख के आरोप लगते रहे. इसके बावजूद उन्होंने अपने विचारों से पीछे हटने के बजाय संगठन और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और आगे बढ़ते रहे.
मुख्यमंत्री बनने की यात्रा
2017 में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया गया. 2022 में वे दोबारा पूर्ण बहुमत से मुख्यमंत्री बने और गोरखपुर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की जो उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है.
वर्तमान प्रभाव और भविष्य संकेत
आज योगी आदित्यनाथ भारतीय राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं. उनकी कार्यशैली, अनुशासन और विकास मॉडल पर लगातार चर्चा होती है. वे प्रशासनिक सख्ती और जनसेवा के लिए पहचाने जाते हैं.
सीएम योगी की कठिन दिनचर्या और आक्रामक तेवर
परिवार को छोड़कर संत बनने, संत से गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी और फिर सांसद से दूसरी बार प्रदेश के सफल मुख्यमंत्री बनने के सफल सात साल बीतने के बाद तक के उनके सियासी सफर के बीच उन्होंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी देखे. कठिन दिनचर्या और आक्रामक तेवर के बीच उन्हें जेल भी जाना पड़ा, लेकिन वे डिगे नहीं. उन्होंने हौसला रखा और सामने आने वाली सभी कठिनाइयों को कुचलते हुए आगे बढ़ते गए.
मात्र 22 साल की उम्र में संन्यास लेने वाले योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ के महंत से लेकर देश के सबसे बड़े राज्य के कुशल राजनीतिज्ञ बनकर उभरे हैं। बुलडोजर बाबा के नाम से मशहूर सीएम योगी ने अपने कड़े फैसलों और कानून-व्यवस्था से प्रदेश की राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी है
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा
एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.
‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब
धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य
UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!
यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.
पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक
पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।
.png&w=3840&q=75)