3936 करोड़ का मेगा फोरलेन प्रोजेक्ट: 2 घंटे में पूरा होगा खगड़िया-पूर्णिया का सफर
केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार को बड़ी सौगात दी है. खगड़िया से पूर्णिया तक NH-31 और NH-231 को 3936 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन बनाने को मंजूरी दी है. यह परियोजना 143.52 किलोमीटर लंबी होगी, जिससे यात्रा समय में कमी आएगी और लोगों को जाम से राहत मिलेगी. आइए जानते हैं कि इससे क्या-क्या फायदे होंगे.

बिहार में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय कैबिनेट ने खगड़िया से पूर्णिया तक राष्ट्रीय राजमार्ग-31 और राष्ट्रीय राजमार्ग-231 के 143.52 किलोमीटर लंबे खंड को फोरलेन में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी है. करीब 3936 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह परियोजना सीमांचल और पूर्वी बिहार के विकास को नई गति देने वाली मानी जा रही है.केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने परियोजना की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार सीमांचल क्षेत्र को बेहतर सड़क संपर्क के जरिए विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में सड़क निर्माण के कई बड़े काम किए गए हैं.
जाम से मिलेगी राहत, आसान होगा सफर
खगड़िया से पूर्णिया तक का सफर तय करने में करीब साढ़े तीन घंटे का समय लगता है.फोरलेन सड़क बनने के बाद यह दूरी लगभग दो घंटे में पूरी की जा सकेगी. परियोजना के तहत पूर्णिया शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए 6.72 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड बाइपास भी बनाया जाएगा. इससे नौगछिया जीरोमाइल और कुरसेला जैसे ट्रैफिक प्रभावित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी.
मक्का किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ
पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले देश के प्रमुख मक्का उत्पादक क्षेत्रों में शामिल हैं. हर साल यहां से बड़ी मात्रा में मक्का देश के विभिन्न राज्यों और उद्योगों तक पहुंचाया जाता है. नई फोरलेन सड़क बनने से किसानों की उपज को बाजार तक पहुंचाने में समय और परिवहन लागत दोनों कम होंगे. इससे किसानों को बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ेगी. साथ ही एग्री-बिजनेस, फूड प्रोसेसिंग और भंडारण उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा.
उद्योग और निवेश को मिलेगी नई रफ्तार
यह हाईवे पूर्णिया में विकसित हो रहे नए टाउनशिप, टेक्सटाइल क्लस्टर, दो मेगा फूड पार्क और दो फिशिंग-सीफूड पार्क को बेहतर कनेक्टिविटी देगा. बेहतर सड़क संपर्क से उद्योगों को कच्चे माल और तैयार उत्पादों की ढुलाई में सुविधा मिलेगी. इसके अलावा यह परियोजना चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों और पूर्णिया एयरपोर्ट को भी जोड़ेगी.
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से होगा सीधी कनेक्टिविटी
खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन परियोजना का अंतिम छोर पूर्णिया के बरसोनी टोल प्लाजा के पास होगा, जहां पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे भी समाप्त होगा. दोनों परियोजनाओं के जुड़ने से सीमांचल से राजधानी पटना तक हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का मार्ग तैयार होगा. इससे बेगूसराय, खगड़िया और आसपास के जिलों के लोगों को भी पूर्णिया एयरपोर्ट तक तेज और सुविधाजनक पहुंच मिलेगी.
पूर्वी बिहार के विकास की नई उम्मीद
विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमांचल और पूर्वी बिहार की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाली पहल है. बेहतर सड़क नेटवर्क, तेज परिवहन, कम लॉजिस्टिक लागत, कृषि और उद्योगों को बढ़ावा व रोजगार के नए अवसर इस क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं. लंबे समय तक पिछड़ेपन और खराब कनेक्टिविटी के लिए पहचाने जाने वाला सीमांचल अब विकास के नए दौर में प्रवेश करता नजर आ रहा है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा
एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.
‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब
धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य
UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!
यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.
पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक
पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।
.png&w=3840&q=75)