देश-दुनिया

34 साल पहले चली थी गोली, अब आया फैसला… 85 साल के आरोपी को 3 साल की कैद

वैशाली जिले की एक कोर्ट ने 34 साल पुराने 'हत्या की कोशिश' के मामले में पांच आरोपियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इसमें एक दोषी की उम्र 85 साल बताई जा रही है, जो कि ठीक से खड़े होने लायक भी नहीं है.

Gaurav Dwivedi
June 3, 2026
2 min read
34 साल पहले चली थी गोली, अब आया फैसला… 85 साल के आरोपी को 3 साल की कैद

बिहार के वैशाली जिले की कोर्ट का फैसला इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है, जहां ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे 85 साल के बुजुर्ग को 3 साल की सजा सुनाई गई है. दरअसल, 34 साल पहले आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश के मामले में केस दर्ज किया गया था. लंबी कानूनी प्रक्रिया, गवाही और दलील के बाद मंगलवार को कोर्ट ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए बुजुर्ग को जेल भेजने का आदेश दिया है.

जानकारी के अनुसार, वैशाली के अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की अदालत ने मंगलवार 2 जून को 85 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी दीप राय को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाते हुए तीन साल की सजा सुनाई है. यह मामला मामला वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 1992 में एक दंपति पर फायरिंग और जानलेवा हमला करने पर केस दर्ज हुआ था. घटना में कुल 9 आरोपी बनाए गए थे.

दंपति पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

पीड़ित अदालत राय ने जुड़ावनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पीड़ित परिवार अपनी पत्नी के साथ दरवाजे पर बैठे थे, तभी आरोपियों के द्वारा उनके घर के बाहर कांच फैलाया जा रहा था. दंपति ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो वह काफी भड़क गए. इसके बाद हथियारों से लैश 9 बदमाशों ने अदालत राय के घर पर चढ़ाई कर दी है. इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए.

इस मामले की आगे सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने पांच जिंदा आरोपी को जान से मारने की कोशिश के मामले में दोषी पाते हुए सजा सुनाई है. सबसे बुजुर्ग दीपा राय की हालत को देखते ही उन्हें सजा में रियायत दी गई है.

दीप राय की उम्र और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत के तौर पर जमानत भी दे दी है। अदालत में सजा सुनाए जाने के दौरान वे अत्यंत वृद्ध अवस्था में लाठी के सहारे पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या ,लिखा- ‘पहले जैसे फिर नहीं दे पाऊंगी परीक्षा’

नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी की आत्महत्या के बाद परिवार ने पेपर लीक और री-एग्जाम की आशंका को इसकी वजह बताया है। छात्रा की किताब में उसका लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है।

मुजफ्फरपुर में मौत की आग! प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में भयावह आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।

मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत ,कई घायल

दिल्‍ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग में अब तक 21 लोगों की जान चली गई है. बेसमेंट में बने रेस्‍तरां में लगी आग तेजी से ऊपर बने होटल तक पहुंच गई. ऐसे में जान बचाने के लिए कई लोग होटल की खिड़की से कूद गए. बेसमेंट में लगी आग के बीच से 8 लोगों को बचाया गया. 30 से ज्‍यादा लोग इस हादसे में घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज अस्‍पताल में चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है.