मोहाली में दिल दहला देने वाली घटना,दफ्तर के अंदर पूर्व प्रेमीका पर 30 सेकंड में 35 बार चाकुओं से वार
पंजाब के मोहाली में एक दिल दहला देने वाली वारदात में 30 साल की महिला की उसके ही पूर्व प्रेमी और सहकर्मी हरजिंदर सिंह मान ने दफ्तर के भीतर सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी. ये खौफनाक वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है.

पंजाब के मोहाली से मर्डर केस का वीडियो सामने आया है. दिल दहला देने वाली इस घटना में एक निजी कूरियर कंपनी के दफ्तर में सबके सामने 30 साल की महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. इस खौफनाक हमले को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि महिला का ही सहकर्मी और पूर्व प्रेमी हरजिंदर सिंह मान है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार शाम को हुई यह पूरी वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई.
ब्रेकअप के बाद दफ्तर में खूनी खेल
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका डिंपल और आरोपी हरजिंदर सिंह मान एक ही कूरियर कंपनी में साथ काम करते थे. काम करने के दौरान दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया. पर कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था और उन्होंने रिश्ता खत्म कर लिया था. पेंच असल में हरजिंदर के ब्रेकअप को बर्दाश्त न कर पाने का था.
पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि हरजिंदर लगातार डिंपल पर दोबारा पैचअप करने का दबाव बना रहा था. डिंपल ने जब उसकी बात नहीं मानी, तो वो पिछले कुछ हफ्तों से काफी तनाव में था. गुरुवार शाम को इसी बात को लेकर दफ्तर के भीतर दोनों में बहस शुरू हुई, जिसके बाद हरजिंदर ने चाकू निकालकर डिंपल पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए.
बीच-बचाव की कोशिश और खुदकुशी का प्रयास
जब हमला हुआ तो दफ्तर में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने डिंपल को बचाने की पूरी कोशिश की, पर हरजिंदर के सिर पर खून सवार था. डिंपल को लहूलुहान करने के बाद आरोपी ने उसी चाकू से खुद पर भी वार किया और जान देने की कोशिश की. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. दोनों को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया. आरोपी हरजिंदर की हालत भी गंभीर बनी हुई है और वो अस्पताल में भर्ती है.
पुलिस की कार्रवाई और जांच
फेज-11 थाने के एसएचओ अमन बैदवान ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर डिंपल के परिवार को सूचना दे दी है. माता-पिता के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस ने क्राइम सीन को सील करके फॉरेंसिक सबूत जुटाए हैं. दफ्तर के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है ताकि घटना के सही क्रम को समझा जा सके. पुलिस चश्मदीदों के बयान और सीसीटीवी के आधार पर आगे की जांच बढ़ा रही है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा
लखनऊ पहुंचे आजम खानऔर संजय सिंह की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।
लॉकर में भी सुरक्षित नहीं आपके जेवर! लखनऊ में इंडियन बैंक की शाखा से 1 करोड़ का माल चोरी; मचा हड़कंप
लखनऊ के इंडियन बैंक की चौक शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.
लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड
लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं।
यूपी में 'दमदार दलित' वाली राजनीति में चिराग पासवान भी कूदे, बता दिया सपा और कांग्रेस का इतिहास
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि दलितों को सशक्त करने का काम सिर्फ रामविलास पासवान ने किया। उन्होंने सपा पर जमकर हमला किया।
.png&w=3840&q=75)