खबर युग

3 बहनों का इकलौता सहारा छिना, भैया दूज पर भाई की पीट-पीटकर हत्या; बहन के ससुराल वालों पर आरोप

शामली के कस्बा बनत में भैया दूज पर बहन से मिलने आए युवक अंकुश पाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि बहन के पति, ससुर, देवर और उनके दोस्तों ने युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा.

Gaurav Dwivedi
November 12, 2026
2 min read
 3 बहनों का इकलौता सहारा छिना, भैया दूज पर भाई की पीट-पीटकर हत्या; बहन के ससुराल वालों पर आरोप

उत्तर प्रदेश के शामली में भैया दूज के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल पहुंचे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि बहन के ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की. परिजनों का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने उसे निर्वस्त्र कर पीटा. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं.

दोपहर 12 बजे बहन के घर पहुंचा था युवक

पूरा मामला आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत का है. मुजफ्फरनगर जिले के कमल नगर निवासी अंकुश पाल भैया दूज के अवसर पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था. आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद बहन के पति, ससुर, देवर और उनके कुछ दोस्तों ने अंकुश के साथ मारपीट शुरू कर दी. परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा. गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई.

3 बहनों का इकलौता भाई था अंकुश

अंकुश अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था. उसने बीटेक की पढ़ाई पूरी कर ली थी और इन दिनों नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहा था. परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन भैया दूज के दिन हुई इस घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं. जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आरोपी फरार

घटना की जानकारी मिलते ही आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की. बताया जा रहा कि घटना में नामजद आरोपी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा

लखनऊ पहुंचे आजम खानऔर संजय सिंह की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।

लॉकर में भी सुरक्षित नहीं आपके जेवर! लखनऊ में इंडियन बैंक की शाखा से 1 करोड़ का माल चोरी; मचा हड़कंप

लखनऊ के इंडियन बैंक की चौक शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.

लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड

लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं।

यूपी में 'दमदार दलित' वाली राजनीति में चिराग पासवान भी कूदे, बता दिया सपा और कांग्रेस का इतिहास

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि दलितों को सशक्त करने का काम सिर्फ रामविलास पासवान ने किया। उन्होंने सपा पर जमकर हमला किया।