भागलपुर में 22 मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, 6 लापता, बोट पर बोरियां रख कटाव रोकने में लगे थे मजदूर
बिहार के भागलपुर में बाढ़ से निपटने और कटाव-रोधी काम में लगे मज़दूरों को ले जा रही एक नाव गंगा नदी में पलट गई, जिससे छह मज़दूर लापता हो गए। घटना राघोपुर पंचायत इलाके में हुई।

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में बुधवार को हादसा हो गया। यहां बाढ़ और कटाव रोकने के काम में लगे मजदूरों की नाव गंगा नदी में पलट गई। हादसे में छह मजदूर लापता बताए जा रहे हैं, जबकि करीब 16 मजदूरों ने किसी तरह नदी के किनारे पहुंचकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई देता है कि नाव पर सवार मजदूर रेत की बोरियों को उठाकर नदी में कटाव रोकने के लिए डाल रहे हैं, तभी एक साइट वजन ज्यादा होने की वजह से नाव पलट जाती है।राघोपुर पंचायत के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना नौगछिया पुलिस जिले के खरीक प्रखंड अंतर्गत राघोपुर पंचायत इलाके की है। बताया जा रहा है कि नाव का इस्तेमाल काजीकोरैया-राघोपुर जमींदारी तटबंध की सुरक्षा के लिए चल रहे कटाव रोकने के काम में किया जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से गंगा की मुख्य धारा का तटबंध पर काफी दबाव बना हुआ है।
नाव पर सवार थे करीब 22 मजदूर
शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाव पर करीब 22 मजदूर सवार थे। गंगा की तेज धारा के बीच अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह बीच नदी में पलट गई। इसमें कई मजदूर तैरकर या किसी तरह नदी के किनारे पहुंचने में सफल रहे, जबकि छह मजदूरों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
SDRF की टीम ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही मोटरबोट और लाइफ जैकेट से लैस एसडीआरएफ की टीम को भी राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। खबर लिखे जाने तक गंगा नदी में लापता मजदूरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा
एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.
‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब
धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य
UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!
यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.
पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक
पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।
.png&w=3840&q=75)