मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत ,कई घायल
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग में अब तक 21 लोगों की जान चली गई है. बेसमेंट में बने रेस्तरां में लगी आग तेजी से ऊपर बने होटल तक पहुंच गई. ऐसे में जान बचाने के लिए कई लोग होटल की खिड़की से कूद गए. बेसमेंट में लगी आग के बीच से 8 लोगों को बचाया गया. 30 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है.

नई दिल्ली। मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई, जबकि कई घायल हो गए।हालांकि, इस हादसे में करीब 40 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसे की चपेट में आए लोगों और उनके परिजनों को राहत देते हुए पीएम कार्यालय से घोषणा की गई है कि प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, राजधानी में हुए इस बड़े हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल टीएस संधु ने गहरा शोक व्यक्त किया। वहीं, एलजी ने भी गहरा शोक प्रकट किया है।
“चारों तरफ काला धुआं था, लोग खिड़कियों और बालकनियों से लटककर जिंदगी की भीख मांग रहे थे. बाहर निकलने का सिर्फ एक ही संकरा रास्ता था और वहां आग की लपटें थीं.” यह कहना है दिल्ली के मालवीय नगर (हौजरानी) में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक अग्निकांड के चश्मदीदों का. लेमन ग्रीन इन रेस्टोरेंट सहित 5 मंजिला फ्लोरिश स्टे B&B होटल में लगी भीषण आग में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रशासनिक लापरवाही और लालच की पांच मंजिला इमारत में जब आग भड़की, तो सरकारी तंत्र के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग देवदूत बनकर मलबे और आग के बीच कूद पड़े.
आग पहले लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी. फिर ये फैलकर फ्लोरिश स्टे B&B तक फैल गई. इस तरह 5 मंजिला पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गई. चश्मदीद शेरखान ने बताया- सुबह करीब 9 बजे मैं अपनी दुकान की तरफ जा रहा था. पहले थोड़ी सी आग दिखी, लेकिन देखते ही देखते वह पूरी बिल्डिंग में फैल गई. अंदर फंसे लोगों के लिए बाहर आने का कोई रास्ता नहीं था. भागने की छटपटाहट में लोग ऊपर से कूदने लगे. एक महिला अपने छोटे से बच्चे को छाती से चिपकाए ऊपर से कूद गई, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. यह देखकर पब्लिक ने तुरंत मोर्चा संभाला.”
होटल के रेस्टोरेंट में काम करने वाले शेफ केसर सिंह ने बताया कि सुबह का वक्त था करीब आठ बजे जैसे ही उसने इलेक्ट्रिक चूल्हे को जलाने की कोशिश की तो आग एकाएक भड़क उठी थी पता चला कि आग पहले से होटल में लगी थी मैंने तुरंत अपने असिस्टेंट को बोला कि होटल में आग लगी है. मैं बाहर आता तो देखा कि होटल जल रहा था. मैं किसी तरह वहां से बचकर निकला. खुद केसर नेगी बताते हैं कि इस हादसे में कई लोगों की मौत हो सकती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या ,लिखा- ‘पहले जैसे फिर नहीं दे पाऊंगी परीक्षा’
नागपुर में 20 साल की नीट अभ्यर्थी की आत्महत्या के बाद परिवार ने पेपर लीक और री-एग्जाम की आशंका को इसकी वजह बताया है। छात्रा की किताब में उसका लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला है।
मुजफ्फरपुर में मौत की आग! प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत
मुजफ्फरपुर में गुरुवार तड़के ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल में भयावह आग लग गई। सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया।
पटना - खान सर के कोचिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग!
खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर 5-6 राउंड फायरिंग हुई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है.
34 साल पहले चली थी गोली, अब आया फैसला… 85 साल के आरोपी को 3 साल की कैद
वैशाली जिले की एक कोर्ट ने 34 साल पुराने 'हत्या की कोशिश' के मामले में पांच आरोपियों को कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इसमें एक दोषी की उम्र 85 साल बताई जा रही है, जो कि ठीक से खड़े होने लायक भी नहीं है.
