जेल का जिन्न! 2015 से सलाखों के पीछे है लॉरेंस बिश्नोई, फिर बाहर हो रही वारदातों में कैसे आता है नाम?
लॉरेंस बिश्नोई 2015 से जेल में बंद है. कभी पंजाब तो कभी दिल्ली फिलहाल साबरमती जेल उसका ठिकाना है. इसके बावजूद बड़ी वारदातों में उसका नाम आता रहा है. यहीं से जेल का जिन्न वाली कहानी शुरू होती है.

विशेष खबर प्रस्तुति- गौरव द्विवेदी(संपादक)खबर युग (Khabar Yug) हिंदी न्यूज़ मीडिया
एक तरफ जेल की ऊंची दीवारें, लोहे की सलाखें और कड़ी सुरक्षा है तो दूसरी तरफ, देश के अलग-अलग हिस्सों में अपराध, धमकियों और जबरन वसूली के मामलों में एक ही नाम बार-बार सामने आता है: लॉरेंस बिश्नोई. इससे उसके बारे में सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है. 2015 से जेल में बंद एक गैंगस्टर, आखिर जेल के बाहर होने वाली आपराधिक घटनाओं से कैसे जुड़ा रहता है?क्या जेल में बंद लॉरेंस अपने कथित नेटवर्क के जरिए बाहर की गतिविधियों को प्रभावित करता है? क्या उसके गुर्गे अपने स्तर पर वारदातों को अंजाम देते हैं? या फिर कुछ मामलों में उसके नाम और खौफ का इस्तेमाल करके दूसरे अपराधी अपना दबदबा कायम करने की कोशिश करते हैं? तमाम वारदातों की जांच के बावजूद इन सवालों के जवाब आज भी जांच एजेंसियाँ तलाश रही हैं.छात्र राजनीति से अपराध की दुनिया तक
लॉरेंस बिश्नोई का नाम पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में नहीं आया था. उसकी पृष्ठभूमि पंजाब की छात्र राजनीति से जुड़ी रही है. पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान वह छात्र राजनीति में सक्रिय हुआ. इसी दौर में उसके कई ऐसे लोगों से संपर्क बने, जिनके नाम बाद में आपराधिक वारदातों में सामने आए.धीरे-धीरे लॉरेंस की पहचान छात्र नेता से आगे बढ़कर एक कथित संगठित आपराधिक नेटवर्क के सरगना के चेहरे के रूप में बनने लगी. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और दूसरे गंभीर अपराधों से जुड़े मामले दर्ज हुए.
साल 2015 से जेल में, लेकिन नाम चर्चा में क्यों?
लॉरेंस बिश्नोई 2015 से जेल में बंद है. कभी पंजाब तो कभी दिल्ली फिलहाल साबरमती जेल उसका ठिकाना है. इसके बावजूद उसके नाम से जुड़े कथित नेटवर्क को लेकर पुलिस और जांच एजेंसियों की जांच समय-समय पर सुर्खियों में आती रही है. यहीं से जेल का जिन्न वाली कहानी शुरू होती है. आम तौर पर किसी गैंगस्टर की ताकत का अंदाजा उसके इलाके, हथियारों या उसके साथ मौजूद गुर्गों से लगाया जाता है. लेकिन लॉरेंस के मामले में सवाल यह है कि जेल में बंद होने के बावजूद उसके कथित प्रभाव और नेटवर्क की चर्चा बाहर क्यों बनी रहती है.
इसकी एक वजह लॉरेंस के ऑर्गेनाइज्ड गैंग की वो ताकत हो सकती है, जिसमें किसी गिरोह के सदस्य अलग-अलग जगहों पर मौजूद रहते हैं और हर गतिविधि के लिए उनका सरगना मौके पर मौजूद होना जरूरी नहीं होता. हालांकि, किसी खास वारदात में लॉरेंस की भूमिका साबित करने के लिए कॉल रिकॉर्ड, डिजिटल साक्ष्य, गवाहों के बयान, मनी ट्रांजेक्शन और फॉरेंसिक सबूतों की अहमियत होती है. सिर्फ किसी वारदात के बाद लॉरेंस का नाम सामने आ जाना अपने आप में यह साबित नहीं करता कि उसने ही उसका आदेश दिया था.
जेल की सलाखें और बाहर फैला कथित नेटवर्क
लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े मामलों की चर्चा में उसके कथित सहयोगियों और दूसरे देशों में मौजूद गुर्गों का जिक्र भी होता रहा है. जांच एजेंसियों ने लॉरेंस का इस संगठित अपराध के ऐसे नेटवर्क की पड़ताल की है, जिनके सदस्य भारत के अलग-अलग राज्यों और विदेशों में सक्रिय बताए जाते हैं. दावा किया है कि लॉरेंस के सेकड़ो शूटर्स देश के कई राज्यो से लेकर विदेशों में कई शहरों में मौजूद हैं जो एक इशारे पर तुरंत ऐक्टिव हो जाते हैं.
ऐसे नेटवर्क में कई स्तर हो सकते हैं- किसी वारदात को अंजाम देने वाले स्थानीय आरोपी, कथित तौर पर मदद करने वाले लोग और अपराध के बाद उसकी जिम्मेदारी लेने या धमकी देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अकाउंट.
लेकिन इन सभी कड़ियों को एक ही व्यक्ति से जोड़ देना सही नहीं होगा. यह पता लगाना जरूरी होता है कि किसी घटना में किसकी वास्तविक भूमिका थी, किसने निर्देश दिए और किसने केवल किसी नाम का इस्तेमाल किया. और यही जांच एजेंसियों के सामने भी एक अहम चुनौती है- कथित गैंग नेटवर्क के ऑपरेशन और उसके नाम पर डर फैलाने वालों के बीच अंतर करना.
सलमान खान से धमकियों तक, कैसे बढ़ी चर्चा?
लॉरेंस बिश्नोई का नाम बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को दी गई धमकियों और हमले के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. इन धमकियों के पीछे 1998 के काला हिरण शिकार मामले को लेकर बिश्नोई समुदाय की नाराजगी को एक प्रमुख कारण बताया जाता रहा है.
मूसेवाला हत्याकांड ने विदेश में भी मजबूत किया
29 मई 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने संगठित अपराध और लॉरेंस गैंग के नेटवर्क को लेकर देशभर में गंभीर सवाल खड़े किए. इस मामले की जांच के दौरान लॉरेंस बिश्नोई और उससे जुड़े बताए गए लोगों के नाम सामने आए. इस हत्याकांड की जांच में एजेंसियों सामने सबसे बड़ी चुनौती इस बात की जांच करना था कि जेल में बैठकर एक गैंगस्टर यानी लॉरेंस कैसे एक बड़ी हस्ती की हत्या की फूलप्रूफ साजिश को अंजाम दे सकता है.
क्या लॉरेंस का खौफ ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है?
पहले सिद्धू मूसेवाला का मर्डर, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग, कपिल शर्मा के कैप कैफे पर फायरिंग और फिर बाबा सिद्धिकी मर्डर- इन तमाम वारदातों को अंजाम देने के बाद खुलेआम जुर्म कबूल करना. लॉरेंस के गैंग की इसी मॉडस ऑपरेंडी ने ही उसके नाम के खौफ को ना सिर्फ मजबूत किया बल्कि गैंग का अमेरिका, कनाडा, पुर्तगाल, ब्रिटेन और यूरोप के कई हिस्सो तक पहुंचाया.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
आजम खान ने संजय सिंह को देखते ही गले से लगाया, लखनऊ में हुई इस मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा
लखनऊ पहुंचे आजम खानऔर संजय सिंह की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों एक दूसरे का हालचाल पूछते नजर आए।
लॉकर में भी सुरक्षित नहीं आपके जेवर! लखनऊ में इंडियन बैंक की शाखा से 1 करोड़ का माल चोरी; मचा हड़कंप
लखनऊ के इंडियन बैंक की चौक शाखा के लॉकर से करीब 1 करोड़ रुपये के पुश्तैनी जेवर चोरी हो गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है.
लखनऊ: अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने उठाए सवाल, समरीन की हत्या मामले में जेल में था बॉयफ्रेंड
लखनऊ के होटल सेलेस्टियल की 10वीं मंजिल से गिरकर समरीन की मौत के मामले में जेल में बंद बॉयफ्रेंड अवनीश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अब अवनीश के सुसाइड करने के दावे पर घरवालों ने कई सवाल खड़े किए हैं।
यूपी में 'दमदार दलित' वाली राजनीति में चिराग पासवान भी कूदे, बता दिया सपा और कांग्रेस का इतिहास
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि दलितों को सशक्त करने का काम सिर्फ रामविलास पासवान ने किया। उन्होंने सपा पर जमकर हमला किया।
.png&w=3840&q=75)