एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी
फाइनल टेस्ट रिपोर्ट आने में 24 से 48 घंटे या इससे अधिक का वक्त लग सकता है. फाइनल रिपोर्ट के आने बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दोनों पायलटों के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाए.

एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दिनों एअर इंडिया के एक विमान के टर्बुलेंस में जाने की घटना के बाद पायलटों की जांच तेज हो गई है और इसी क्रम में टेस्टिंग के दौरान 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल पाए गए. हालांकि इन दोनों पायलटों के फाइनल टेस्ट रिजल्ट का इंतजार है. लेकिन फाइनल रिपोर्ट आने तक इन दोनों पायलटों की ड्यूटी या फ्लाइट रोस्टर से छुट्टी कर दी गई है.ड्रग टेस्ट के दौरान एअर इंडिया के 2 और पायलट शुरुआती जांच में ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. इन दोनों पायलटों का फाइनल टेस्ट रिपोर्ट आना है. हालांकि फाइनल रिपोर्ट आने तक दोनों पायलटों के नाम ड्यूटी या फ्लाइट रोस्टर (De-Rostered) से हटा दिया गया है. अब तक एअर इंडिया के 300 से ज्यादा पायलटों का ड्रग टेस्ट कराया जा चुका है.
टेस्ट रिपोर्ट आने में 24 से 48 घंटे से भी अधिक वक्त
फिलहाल फाइनल टेस्ट रिपोर्ट आने में 24 से 48 घंटे या इससे अधिक का वक्त लग सकता है. फाइनल रिपोर्ट के आने बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दोनों पायलटों के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाए.
इससे पहले फुकेत से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के एक विमान के टर्बुलेंस में जाने की घटना के बाद एअर इंडिया ने एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के अपने सभी पायलटों के ड्रग टेस्ट के सेवन से संबंधित टेस्ट कराने की बात कही थी.
पायलट की ड्रग रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक्शन
सूत्रों के मुताबिक, एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने सभी पायलटों की साइकोएक्टिव पदार्थों के लिए जरूरी जांच शुरू करेंगी. यह कदम नियमों की जरूरतों से आगे बढ़कर जांच करने के लिए उठाया जा रहा है, क्योंकि फुकेत-दिल्ली विमान के एक मेन कैप्टन की मारिजुआना यानी गांजा जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उड़ान के दौरान विमान की ऊंचाई अचानक कम हो गई थी. यह विमान, उड़ान के दौरान अचानक 300 फुट नीचे आ गया था.
टाटा ग्रुप की इन दोनों एयरलाइंस में कुल मिलाकर 5,000 से अधिक पायलट हैं. एयरलाइंस कंपनी ने पिछले हफ्ते पायलटों को भेजे एक इंटरनल मैसेज में कहा कि इस व्यापक जांच में मौजूदा एविएशन नियमों के तहत प्रतिबंधित पदार्थों और दवाओं की जांच शामिल होगी. सूत्रों ने बताया कि यह जांच अनिवार्य है.
टर्बुलेंस में जाने की वजह से 24 यात्री हो गए थे घायल
ये टेस्ट गुरुग्राम अकादमी में ट्रेनिंग सेशन के साथ-साथ, उड़ान के बाद फ्लाइट ब्रीफिंग सेंटर्स, विमानन कंपनियों के ऑफिसों या संबंधित बेस की ओर से मुहैया कराई गई जगहों पर की जाएगी. सूत्रों ने बताया कि यात्रियों, हितधारकों और आम लोगों को भरोसा दिलाने के साथ-साथ सुरक्षा के उच्चस्तरीय मानकों को सुनिश्चित करने के लिए यह पहल एहतियाती तौर पर की जा रही है.
इससे पहले 4 अगस्त को फुकेत-दिल्ली फ्लाइट संख्या AI2379 टर्बुलेंस के कारण एअरबस ए320 विमान अचानक 300 फुट नीचे आ गया था. इस वजह से कम से कम 24 लोग घायल हो गए थे. विमान में 137 यात्रियों और चालक दल के 8 सदस्यों सहित कुल 145 लोग सवार थे. विमान के मुख्य पायलट की जांच में गांजा के सेवन की पुष्टि हुई है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
सिया के नाम के टैटू से बर्थडे सरप्राइज तक… केतन हत्याकांड में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, सामने आईं कई चौंकाने वाली बातें
पुणे के केतन हत्याकांड में दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. इसी बीच केतन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पीठ पर सिया के नाम का टैटू बनवाता दिख रहा है.
उत्तर प्रदेश में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाई कोर्ट ने नहीं मानी निर्धारित स्मोकिंग एरिया की दलील
इलाहाबाद HC ने साफ किया कि यूपी में हुक्का बार नहीं चल सकते. निर्धारित स्मोकिंग एरिया में भी हुक्का सर्विस की अनुमति नहीं है. कोर्ट ने स्मोकिंग न करने वालों के लिए स्वच्छ हवा के अधिकार को अहम माना.
ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें… सुप्रीम कोर्ट की सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिक चालान की वसूली को लेकर बिजली बिल में चालान की रकम जोड़ने का सुझाव दिया. कोर्ट ने गाड़ियों और ड्राइविंग लाइसेंस पर कार्रवाई समेत कई उपाय भी बताए.
देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।
