खबर युग

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की Team India में एंट्री!, सचिन का बरसों पुराना रिकॉर्ड तोड़कर रचा नया इतिहास

सिर्फ 15 साल की उम्र में अपनी तूफानी बल्‍लेबाजी से सबको दीवाना कर देने वाले बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट में एक अनोखा इतिहास रच दिया है। आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स की सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाकर उन्होंने सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाया गया सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर उन्होंने टीम सेलेक्टर्स को जमकर इंप्रेस किया, शायद यही वजह है कि उन्हें सीनियर टीम में सलेक्‍ट किया गया है. आयरलैंड, इंग्लैंड और एशिय गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इन तीनों टीमों में वैभव सूर्यवंशी का नाम है। इसी के साथ सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Gaurav Dwivedi
June 6, 2026
2 min read
15 साल के वैभव सूर्यवंशी की Team India में एंट्री!, सचिन का बरसों पुराना रिकॉर्ड तोड़कर रचा नया इतिहास

नई दिल्‍ली । भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत होती नजर आ रही है। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने वह मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका सपना लाखों युवा क्रिकेटर देखते हैं। आयरलैंड, इंग्लैंड टूर और एशियन गेम्स के लिए घोषित भारतीय क्रिकेटर टीम में उनका चयन हुआ है। खास बात यह है कि वैभव एक साथ तीन अलग-अलग भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बने हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शामिल सचिन तेंदुलकर का दशकों पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। क्रिकेट जगत में इस युवा खिलाड़ी की चर्चा जोरों पर है और फैंस उसे भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा मान रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर को जब पहली बार साल 1989 में पाकिस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, तब उनकी उम्र 16 साल 181 दिन थी। सचिन ने 16 साल और 205 दिन की की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखकर इतिहास रचा था लेकिन अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उनसे भी कम उम्र में भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाकर इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

IPL 2026 में बल्ले से मचाया तूफान
वैभव सूर्यवंशी की सफलता अचानक सामने नहीं आई है। आईपीएल 2026 में उन्होंने अपने विस्फोटक प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया था। पूरे सीजन में उन्होंने 776 रन बनाए और लगभग 236 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी कई धमाकेदार पारियों ने मैच का रुख बदल दिया। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम की और टूर्नामेंट के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का सम्मान भी हासिल किया। इसी प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और शायद इसी कारण उन्हें राष्ट्रीय टीम का टिकट मिलने का रास्‍ता साफ हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा

एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.

‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब

धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य

UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.

पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक

पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।