एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में हुआ टर्बुलेंस, तेज झटकों से घायल हुए 12 यात्री
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में अचानक तेज झटकों से 12 यात्री घायल हो गए. बीच हवा में हुए टर्बुलेंस से क्रू मेंबर्स भी चोटिल हुए हैं.

एअर इंडिया की थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में अचानक भयंकर टर्बुलेंस हुआ है. यह विमान फुकेट से मंगलवार (4 अगस्त) को दिल्ली आ रहा था, लेकिन तभी विमान कुछ समय के लिए अचानक नीचे की ओर आने लगा. हालांकि इसके बाद फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया गया. फ्लाइट AI-2379 में हुए टर्बुलेंस की वजह से 12 यात्री और क्रू सदस्य घायल हो गए हैं.
एयरलाइन के मुताबिक, विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर गया है और सभी यात्री व क्रू मेंबर सुरक्षित बाहर निकल गए हैं. एअर इंडिया ने बताया कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. हालांकि कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स को मामूली चोटें आई हैं. एहतियात के तौर पर उन्हें एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर भेजा गया जहां एयर इंडिया की मेडिकल टीम उनकी जांच और देखभाल कर रही है.
साफ आसमान में कैसे आया टर्बुलेंस
फुकेट से आ रही इस फ्लाइट में 134 यात्री सवार थे. एयरलाइन सूत्रों का कहना है कि एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट AI-2379 जब दिल्ली उतरने वाली थी, उसी दौरान अचानक "क्लियर एयर टर्बुलेंस" की चपेट में आ गई. क्लियर एयर टर्बुलेंस ऐसा झटका होता है जो साफ आसमान में अचानक लगता है. इसमें बादल, बारिश या तूफान नहीं होता, इसलिए पायलट के लिए भी पहले से इसका पता लगाना मुश्किल होता है.
विमान को भी पहुंचा नुकसान
सूत्रों के मुताबिक विमान को भी मामूली नुकसान पहुंचा है. हालांकि विमान ने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कर ली. अहम बात यह भी है कि मौसम सामान्य दिख रहा था लेकिन हवा के तेज और अचानक बदलते बहाव की वजह से विमान को जोरदार झटके लगे.
जहाज कैसे होता है टर्बुलेंस का शिकार
आसमान में कोई भी फ्लाइट टर्बुलेंस का शिकार तब होती है जब हवा का प्रवाह अनियमित हो जाता है. जहाज सामान्यतौर पर हवा की स्थिर परतों की वजह से सही तरह से उड़ता है, लेकिन जब प्रवाह अनियमित होता है तो फ्लाइट में टर्बुलेंस होता है. यह गड़बड़ी कई कारणों से होती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
STF हेडक्वार्टर में लगी ऐसी मशीन, मोबाइल बंद होने पर भी मिलेगी अपराधी की लोकेशन… इसी से ट्रैस हुई थी श्रद्धा
एसटीएफ हेडक्वार्टर में एक विशेष मशीन लगाई गई है, जो मोबाइल बंद होने पर भी ट्रैक कर सकती है. डेटा विश्लेषण कर सटीक लोकेशन बताने वाली इस मशीन से ही एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे को अरेस्ट किया था.
‘वो हमारे आदरणीय, जो आशीर्वाद देंगे मंजूर…’ बाबा रामदेव के पाखंडी बताने पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब
धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव द्वारा 'पाखंडी' कहे जाने पर जवाब दिया है. पठानकोट में हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बाबा रामदेव को 'आदरणीय' बताते हुए कहा कि उनका हर आशीर्वाद स्वीकार्य
UP में महिलाओं को 20-20 हजार देने की तैयारी, बैंक खातों का सत्यापन 80% पूरा… योगी सरकार का बड़ा दांव!
यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार 3.64 करोड़ BPL परिवारों की महिलाओं को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है. जनधन खातों का 80% सत्यापन पूरा होने की जानकारी है.
पहले बेटा होने का फर्ज निभाया, फिर जनसेवा में जुटे सीएम योगी, पीएम मोदी का किया स्वागत, जयंत चौधरी भी भावुक
पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने पीएम मोदी का स्वागत किया।
.png&w=3840&q=75)