यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना
चुनाव आयोग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 व उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी। जबकि नामांकन भरने की आखिरी डेट 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

विशेष खबर प्रस्तुति- गौरव द्विवेदी(संपादक)खबर युग
दिल्ली: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव कराया जाएगा। मतदान 16 अक्टूबर को होगा।
मंगलवार को चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर बताय कि राष्ट्रपति ने संविधान के प्रावधानों के तहत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 12 के अंतर्गत अधिसूचना जारी की है। इसके तहत संबंधित राज्यों से राज्यसभा के लिए निर्धारित संख्या में सदस्यों का निर्वाचन किया जाना है।
6 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्टूबर 2026 नामांकन दाखिल करने की आखिरी डेट होगी। जबकि नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को की जाएगी। उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। इसके बाद 16 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया 19 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
यूपी की 10 सीटों पर नजर
इस चुनाव में सबसे ज्यादा 10 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं, जबकि उत्तराखंड की एक सीट शामिल है। ऐसे में दोनों राज्यों में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां पहले से ही तेज हैं। उम्मीदवारों के नामांकन के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी कि किन सीटों पर मुकाबला सीधे तौर पर होता है और कहां निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनती है।
उत्तर प्रदेश में अभी मौजूदा इन 10 सीटों के गणित पर नजर डाले तो फिलहाल 8 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी के पास तो एक सीट बसपा के पास है। हालांकि आगामी चुनाव में बड़े फेरबदल हो सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी होने के फैसले को दी चुनौती
पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चार महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को सेशंस कोर्ट में चुनौती दी है.
घाटों से लेकर विश्वनाथ धाम तक… 2014 से 2026 तक काशी में पर्यटन का कितना विस्तार?
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर वाराणसी पर्यटन को लेकर जारी आंकड़ों में बड़ा खुलासा हुआ है. वर्ष 2014 से जुलाई 2026 तक 52.71 करोड़ से अधिक भारतीय और विदेशी पर्यटक काशी पहुंचे हैं.
राम मंदिर: 72 घंटे तक चढ़ावा चोरी की घटना को चंपत राय ने दबाए रखा, फिर भी जांच में कैसे मिली क्लीनचिट?
अयोध्या पुलिस की विवेचना रिपोर्ट के मुताबिक, चंपत राय को 4 जून को चढ़ावा चोरी का वीडियो मिल गया था. 8 जून को ट्रस्ट ने इसे अफवाह बताया. चार्जशीट में 8 आरोपी और चंपत राय गवाह हैं.
यूपी चुनाव को ध्यान में रखकर तय होंगे राज्यसभा के चेहरे, स्मृति ईरानी समेत दो ब्राह्मणों के नाम की भी चर्चा
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों को लेकर चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। माना जा रहा है कि यूपी चुनाव को ध्यान में रखकर चेहरे तय किए जा सकते हैं। इस बार जातीय संतुलन साधने के लिए नये चेहरों को जगह मिल सकती है।
