काठमांडू से शख्स ने बताया 'अनगिनत' लापता, कस्टम यार्ड से 1,200 गाड़ियां बहीं, नेपाल में बहुत बड़ी है तबाही
तिब्बत में ग्लेशियर फटने से नेपाल में आई तबाही बहुत ही भयानक है। काठमांडू में कई सड़कें इमरजेंसी वाहनों के लिए बंद कर दी गई हैं। एक कस्टम यार्ड पूरी तरह से बह चुका है।

काठमांडू: तिब्बत में ग्लेशियर लेक फटने से बुधवार को नेपाल में बहुत भारी तबाही मची है, जिसकी चपेट में भारत में बिहार के कई जिलों के भी बाढ़ आने की आशंका है और अलर्ट जारी किया गया है। काठमांडू में मौजूदा हमारे सूत्र ने जो कुछ बताया है, उससे वहां इस कुदरती तबाही से बहुत भारी नुकसान होने की आशंका है। नेपाली मीडिया के मुताबिक अब तक कम से कम 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं भारत के 108 नागरिक लापता हैं.
नेपाल में भयानक बाढ़ में अनगिनत लोग लापता'
तिब्बत में एक ग्लेशियर लेक फटने से नेपाल में बहुत भारी तबाही आई और इसकी वजह से बड़ी तबाही मची है। नेपाल से बाढ़ की आ रही कुछ तस्वीरें और वीडियो बहुत ही विचलित करने वाली हैं।
काठमांडू में मौजूद कृष्णचंद्र झा ने बताया है कि अचानक बाढ़ के तेज बहाव की चपेट में आने से अनगिनत लोग लापता हैं, जिनकी कोई सूचना नहीं मिल पा रही है।
इस बाढ़ की वजह से नेपाल में कई पुल और हाइवे टूट गए हैं और चारों चरफ से अफरा-तफरी की जानकारी मिली रही है।
नेपाल में एक कस्टम यार्ड से 1,200 वाहन बाढ़ में बहे'
हमारे सूत्र के अनुसार अकेले एक कस्टम यार्ड से लगभग 1,200 वाहन बाढ़ में बह गए हैं। पानी इतने भयानक तरीके से आया कि पल भर में सबकुछ तबाह हो गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
सिया के नाम के टैटू से बर्थडे सरप्राइज तक… केतन हत्याकांड में 5053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, सामने आईं कई चौंकाने वाली बातें
पुणे के केतन हत्याकांड में दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. इसी बीच केतन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी पीठ पर सिया के नाम का टैटू बनवाता दिख रहा है.
उत्तर प्रदेश में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाई कोर्ट ने नहीं मानी निर्धारित स्मोकिंग एरिया की दलील
इलाहाबाद HC ने साफ किया कि यूपी में हुक्का बार नहीं चल सकते. निर्धारित स्मोकिंग एरिया में भी हुक्का सर्विस की अनुमति नहीं है. कोर्ट ने स्मोकिंग न करने वालों के लिए स्वच्छ हवा के अधिकार को अहम माना.
ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें… सुप्रीम कोर्ट की सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रैफिक चालान की वसूली को लेकर बिजली बिल में चालान की रकम जोड़ने का सुझाव दिया. कोर्ट ने गाड़ियों और ड्राइविंग लाइसेंस पर कार्रवाई समेत कई उपाय भी बताए.
देश को मिली पहली LNG ट्रेन, अहमदाबाद में अमित शाह ने महात्मा गांधी जिक्र करते हुए कहा 2030 तक जीरो होगी डीजल की खपत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के दौरे में रविवार को देश की पहली एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्हाेंने साबरमती रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी का तारीफ करते हुए रेलवे आत्मनिर्भर बनने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। शाह ने कहा 2030 तक डीजल की खपत जीरो हो जाएगी।
