लखनऊ में पति की बेरहमी से हत्या: पहले ईंट से सिर फोड़ा, फिर मुंह में कपड़ा ठूंस प्रेमी संग मिलकर पैरों से घोंटा गला
लखनऊ में 25 वर्षीय पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर 15 साल बड़े पति की हत्या की. ईंट मारकर मुंह में कपड़ा ठूंसा और पैरों से गला दबाया. महिला गिरफ्तार.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 25 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद से 15 साल बड़े पति की बेरहमी से हत्या कर दी. 17 नवंबर को युवक का शव मिलने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और रविवार को आरोपी पत्नी ज्योति कश्यप को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका फरार प्रेमी मनोज अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पूछताछ में आरोपी पत्नी ने चौंकाने वाले खुलासे करते हुए हत्या की पूरी साजिश और वारदात को अंजाम देने का तरीका कबूला है.
डीसीपी नॉर्थ (DCP North) अमित कुमार आनंद के मुताबिक, 16 नवंबर की रात सीतापुर के महमूदाबाद निवासी दीपक ने शराब पी रखी थी और पत्नी ज्योति पर भी शराब पीने का दबाव बनाया. देर रात ज्योति ने तबीयत खराब होने व डॉक्टर के पास जाने का बहाना बनाया और फोन कर अपने प्रेमी मनोज को बुला लिया. तीनों बाइक से ओरो सिटी के पास पहुंचे, जहां ज्योति ने उल्टी आने का बहाना बनाकर बाइक रुकवाई.
जब दीपक और मनोज आपस में बात कर रहे थे, तभी ज्योति ने पीछे से ईंट उठाकर दीपक के सिर पर दे मारी. घायल होकर दीपक के जमीन पर गिरते ही ज्योति ने बाइक पर रखा कपड़ा उसके मुंह में ठूंस दिया और मनोज ने पैरों से उसका गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए.
तीसरी शादी, प्रताड़ना और छह साल की बेटी से गलत हरकत के आरोप
पुलिस के अनुसार, दीपक और ज्योति की शादी साल 2023 में हुई थी. यह दीपक की दूसरी और ज्योति की तीसरी शादी थी. पहले पति से ज्योति की एक छह साल की बेटी है, जबकि दीपक की पहली शादी से तीन बच्चे हैं. दोनों अलीगंज स्थित एक स्कूल में (दीपक ड्राइवर और ज्योति आया के तौर पर) काम करते थे और पास ही किराए पर रहते थे. करीब एक साल पहले दीपक अपने दोस्त मनोज को शराब पीने के लिए घर लाया था, जिसके बाद ज्योति और मनोज के बीच नजदीकियां बढ़ गईं.
ज्योति ने पुलिस को बताया कि दीपक शराब पीकर मारपीट करता था और अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालता था. तीसरी शादी होने के कारण समाज में बदनामी के डर से वह तलाक नहीं ले सकी. ज्योति का आरोप है कि करीब 15 दिन पहले दीपक ने उसकी छह साल की बेटी को अश्लील वीडियो दिखाकर गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिसके बाद उसने मनोज के साथ मिलकर दीपक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.
CCTV फुटेज और सर्विलांस से पकड़ी गई पत्नी, फरार प्रेमी की तलाश जारी
17 नवंबर को शव बरामद होने के बाद पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई, जिस पर मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया. डीसीपी उत्तरी की स्वाट, सर्विलांस टीम और जानकीपुरम पुलिस की संयुक्त टीम ने आसपास के CCTV फुटेज और मोबाइल सर्विलांस के जरिए सुराग जुटाए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छुईयापुरवा ठेके के पास सड़क किनारे से आरोपी पत्नी ज्योति कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार आरोपी मनोज की तलाश में दबिश दी जा रही है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ के हजरतगंज थाने में घुसकर दबंगों ने महिला कांस्टेबल से की मारपीट
लखनऊ के हजरतगंज थाना परिसर स्थित महिला थाने में घुसकर ड्यूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
मद्रास टिफिन कंपनी में दीपावली पर विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, कर्मचारियों को बांटी गई मिठाई एवं उपहार
दीपावली के पावन पर्व पर मद्रास टिफिन कंपनी के संस्थान में संचालक निशांत मिश्रा के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर संस्थान की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई।
लखनऊ में 431 करोड़ से बनेंगी 4 मल्टी लेवल पार्किंग, 1500 से अधिक वाहन हो सकेंगे पार्क
लखनऊ के लोगों को जल्द जाम और पार्किंग की किल्लत से राहत मिलेगी। एलडीए शहर में चार प्रमुख जगहों पर मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराने जा रहा है।
लखनऊ के काकोरी में लूट, गोदाम से 409 खाली गैस सिलेंडर लेकर फरार हुए बदमाश, एक मजदूर का अपहरण
लखनऊ के काकोरी में बदमाशों ने एक रसोई गैस (एलपीजी) एजेंसी के गोदाम में लूटपाट की। उन्होंने वहां मौजूद मजदूरों को पीटा और 409 खाली सिलेंडर व मजदूरों के 22 हजार रुपये ले गए। उन्होंने एक मजदूर का अपहरण भी कर लिया है।
.png&w=3840&q=75)