लखनऊ के काकोरी में लूट, गोदाम से 409 खाली गैस सिलेंडर लेकर फरार हुए बदमाश, एक मजदूर का अपहरण
लखनऊ के काकोरी में बदमाशों ने एक रसोई गैस (एलपीजी) एजेंसी के गोदाम में लूटपाट की। उन्होंने वहां मौजूद मजदूरों को पीटा और 409 खाली सिलेंडर व मजदूरों के 22 हजार रुपये ले गए। उन्होंने एक मजदूर का अपहरण भी कर लिया है।

लखनऊ : बदमाशों ने लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में स्थित भारत गैस एजेंसी के गोदाम में लूटपाट और मारपीट की। बदमाशों ने गैस एजेंसी के गोदाम पर धावा बोलकर वहां मौजूद मजदूरों को बेरहमी से पीटा और 409 खाली गैस सिलेंडर तथा मजदूरों की मजदूरी के 22 हजार रुपये लूट लिए। लखनऊ में लंबे समय से चोरी और लूट की वारदातें लगातार हो रही हैं। इससे लखनऊ पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
रसोई गैस एजेंसी के संचालक इस्लाम अहमद अब्बासी ने काकोरी पुलिस थाने में तहरीर दी है। इसमें उन्होंने मोहम्मद यूसुफ समेत पांच नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लूटपाट, जान से मारने की धमकी देने और एक मजदूर को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
शाम को की रेकी, देर रात में असलहों के साथ पहुंचे बदमाश
इस्लाम अहमद अब्बासी की ओर से थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, शाम करीब पांच बजे मोहम्मद यूसुफ चार अन्य अज्ञात साथियों के साथ कार से पुरैना में गैस गोदाम पहुंचा था। वहां उसने काम कर रहे मजदूरों से इधर-उधर की पूछताछ की और कुछ देर बाद वापस चला गया। इसके बाद देर रात पांचों आरोपी अवैध असलहों से लैस होकर दोबारा गोदाम परिसर में घुस आए। जिस समय बदमाश गोदाम में घुसे, उस समय मजदूर रात का खाना बना रहे थे। बदमाशों ने आते ही मजदूरों पर हमला बोल दिया, उन्हें बुरी तरह पीटा और उनका बना हुआ खाना जमीन पर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने गोदाम के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर रखे 409 खाली सिलेंडर गाड़ियों में लाद लिए और 22 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
एक मजदूर का अपहरण करने का आरोप
शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने मजदूरों को पीटने के बाद धमकाते हुए वहां से भगा दिया और चेतावनी दी कि यदि किसी ने पुलिस या मालिक को सूचना दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। एजेंसी मालिक के अनुसार, रात में करीब 12 बजे उनके कंप्यूटर ऑपरेटर धीरज कुमार ने फोन करके उन्हें इस वारदात की जानकारी दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि बदमाश गोदाम में काम करने वाले प्रमोद कुमार नाम के मजदूर को जबरन अपने साथ ले गए हैं। उसका घटना के बाद से कोई सुराग नहीं मिल रहा है।
दीवारें और CCTV कैमरे तोड़े
बताया जाता है कि घटना के बाद सुबह जब एजेंसी संचालक मौके पर पहुंचे तो गोदाम की चारों तरफ की दीवारें क्षतिग्रस्त मिलीं और वहां सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी (CCTV) कैमरे भी टूटे हुए मिले। एजेंसी संचालक का दावा है कि कैमरे तोड़े जाने से ठीक पहले की कुछ तस्वीरें और डिजिटल साक्ष्य उनके पास सुरक्षित हैं, जिन्हें पुलिस को सौंपा गया है। काकोरी थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें घटनास्थल का मुआयना करके तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में पति की बेरहमी से हत्या: पहले ईंट से सिर फोड़ा, फिर मुंह में कपड़ा ठूंस प्रेमी संग मिलकर पैरों से घोंटा गला
लखनऊ में 25 वर्षीय पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर 15 साल बड़े पति की हत्या की. ईंट मारकर मुंह में कपड़ा ठूंसा और पैरों से गला दबाया. महिला गिरफ्तार.
लखनऊ के हजरतगंज थाने में घुसकर दबंगों ने महिला कांस्टेबल से की मारपीट
लखनऊ के हजरतगंज थाना परिसर स्थित महिला थाने में घुसकर ड्यूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
मद्रास टिफिन कंपनी में दीपावली पर विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, कर्मचारियों को बांटी गई मिठाई एवं उपहार
दीपावली के पावन पर्व पर मद्रास टिफिन कंपनी के संस्थान में संचालक निशांत मिश्रा के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर संस्थान की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई।
लखनऊ में 431 करोड़ से बनेंगी 4 मल्टी लेवल पार्किंग, 1500 से अधिक वाहन हो सकेंगे पार्क
लखनऊ के लोगों को जल्द जाम और पार्किंग की किल्लत से राहत मिलेगी। एलडीए शहर में चार प्रमुख जगहों पर मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराने जा रहा है।
.png&w=3840&q=75)