लखनऊ के हजरतगंज थाने में घुसकर दबंगों ने महिला कांस्टेबल से की मारपीट
लखनऊ के हजरतगंज थाना परिसर स्थित महिला थाने में घुसकर ड्यूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

लखनऊ: लखनऊ में पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे बड़े बड़े दावों के बीच महिलाओं से जुड़े अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी से जुड़ा एक मामला लखनऊ के हजरतगंज थाने से सामने आया है, जहां हजरतगंज थाना परिसर स्थित महिला थाने में घुसकर ड्यूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।आरोप है कि महिला कांस्टेबल के पति और जेठ ने न केवल महिला सिपाही पर ईंट से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी, बल्कि बीच-बचाव करने आए थाने के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भी भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए हाथापाई की। पीड़िता की तहरीर पर अब हजरतगंज थाने में महिला कांस्टेबल के पति और जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाने के कर्मचारियों से भी की अभद्रता
लखनऊ के हजरतगंज थाना परिसर स्थित महिला थाने में तैनात कांस्टेबल शशि प्रिया का कहना है कि बीते शुक्रवार की शाम करीब सवा 5 बजे वह महिला थाने में अपने सरकारी कार्य में व्यस्त थीं। इसी दौरान आलमबाग के रहने वाले उनके पति भानु बाजपेई वहां पहुंचे। आरोप है कि पति ने पहले उन पर ईंट फेंककर मारा और फिर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब थाने में मौजूद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी ने उनके साथ भी भद्दी गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथापाई पर उतर आया।
6 अक्टूबर की आधी रात को भी महिला थाने में घुसकर की थी गाली-गलौज
पीड़ित महिला कांस्टेबल ने थाने में दी गई अपनी तहरीर में यह भी कहा है कि आरोपियों की ओर से पूर्व में भी थाने की मर्यादा भंग की जा चुकी है। इससे पहले बीती 6 अक्टूबर की देर रात करीब 12 बजे उनके पति भानु बाजपेई, जेठ अमित बाजपेई और एक अज्ञात व्यक्ति महिला थाना हजरतगंज पहुंचे थे। उस समय रात होने के कारण थाने में केवल महिला पुलिसकर्मी ही मौजूद थीं, जहां आरोपियों ने अंदर आकर महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की थी।
हजरतगंज थाने में दर्ज हुई FIR , जांच में जुटी पुलिस
थाना परिसर के भीतर हुई इस घटना को पुलिस प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला कांस्टेबल शशि प्रिया की लिखित तहरीर पर थाना हजरतगंज में BNS की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत महिला कांस्टेबल के पति भानु बाजपेई, जेठ अमित बाजपेई और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर हजरतगंज शिवानंद मिश्रा का कहना है कि प्रकरण में टीम का गठन कर जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में पति की बेरहमी से हत्या: पहले ईंट से सिर फोड़ा, फिर मुंह में कपड़ा ठूंस प्रेमी संग मिलकर पैरों से घोंटा गला
लखनऊ में 25 वर्षीय पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर 15 साल बड़े पति की हत्या की. ईंट मारकर मुंह में कपड़ा ठूंसा और पैरों से गला दबाया. महिला गिरफ्तार.
मद्रास टिफिन कंपनी में दीपावली पर विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, कर्मचारियों को बांटी गई मिठाई एवं उपहार
दीपावली के पावन पर्व पर मद्रास टिफिन कंपनी के संस्थान में संचालक निशांत मिश्रा के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर संस्थान की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई।
लखनऊ में 431 करोड़ से बनेंगी 4 मल्टी लेवल पार्किंग, 1500 से अधिक वाहन हो सकेंगे पार्क
लखनऊ के लोगों को जल्द जाम और पार्किंग की किल्लत से राहत मिलेगी। एलडीए शहर में चार प्रमुख जगहों पर मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराने जा रहा है।
लखनऊ के काकोरी में लूट, गोदाम से 409 खाली गैस सिलेंडर लेकर फरार हुए बदमाश, एक मजदूर का अपहरण
लखनऊ के काकोरी में बदमाशों ने एक रसोई गैस (एलपीजी) एजेंसी के गोदाम में लूटपाट की। उन्होंने वहां मौजूद मजदूरों को पीटा और 409 खाली सिलेंडर व मजदूरों के 22 हजार रुपये ले गए। उन्होंने एक मजदूर का अपहरण भी कर लिया है।
.png&w=3840&q=75)