लखनऊ LIVE

लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में पेड़ से लटकती मिली युवती की लाश, हत्‍या या फिर आत्‍महत्‍या?

जानकीपुरम इलाके में मौजूद इंजीनियरिंग कॉलेज के जंगल में युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवती ने लोअर और टीशर्ट पहना हुआ था

Gaurav Dwivedi
September 3, 2026
2 min read
लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में पेड़ से लटकती मिली युवती की लाश, हत्‍या या फिर आत्‍महत्‍या?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में शव मिलने के सिलसिला लगातार जारी है। कभी हत्या तो कभी आत्महत्या की गुत्थी सुलझा रही पुलिस के सामने बुधवार को ऐसा ही एक नया मामला जानकीपुरम थाना क्षेत्र से सामने आया। इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के भीतर जंगल में एक युवती की लाश पेड़ से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में तो ये मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ साफ तौर पर कहा जा सकता है।

दरअसल, इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के बाहर की ओर से बाजार लगती है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे जब वहां के दुकानदार अपनी दुकान लगा रहे थे। तभी अचानक एक दुकानदार की नजर परिसर के भीतर पेड़ से लटक रही युवती पर पड़ी। युवती को लटका देख मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।

लोअर और टीशर्ट में मिली डेडबॉडी

जानकीपुरम थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी का कहना है कि युवती की उम्र करीब 27 से 29 साल के बीच है। वह लोअर और टीशर्ट पहनी हुई है। मौके पर युवती की पहचान के लिए कैंपस के अंदर हर डिपार्टमेंट में जानकारी की गई है, लेकिन किसी ने भी युवती की पहचान नहीं की है। हालांकि, अब आसपास के थानों में युवती का फोटो सर्कुलेट करके उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स का फिर धरना… प्रिंसिपल-डीन के इस्तीफे की मांग

लखनऊ के KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स फिर धरने पर बैठ गए हैं. दिव्यांशी यादव की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब डीन और प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई और लिखित इस्तीफे की मांग तक पहुंच गया है.

लखनऊ के वजीरगंज में SA अपार्टमेंट का पिलर घंसा, मची अफरा-तफरी; रहते हैं 24 परिवार

लखनऊ के वजीरगंज स्थित SA अपार्टमेंट का एक पिलर सोमवार को अचानक से धंस गया. इस अपार्टमेंट में करीब 24 परिवार रहते हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौजदू हैं.

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।