लखनऊ LIVE

लखनऊ: कस्‍टमर ने बच्‍चे को शराब देने का किया विरोध, मॉडल शॉप सेल्‍समन बोला- बच्चा हो या बड़ा, जो पैसे देगा उसे मिलेगी

लखनऊ के एक मॉडल शॉप का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इसमें एक 12 साल का बच्‍चा शराब खरीदने दुकान पहुंचता है। इस पर एक कस्‍टमर आपत्ति जताता है।

Gaurav Dwivedi
September 13, 2026
3 min read
लखनऊ: कस्‍टमर ने बच्‍चे को शराब देने का किया विरोध, मॉडल शॉप सेल्‍समन बोला- बच्चा हो या बड़ा, जो पैसे देगा उसे मिलेगी

लखनऊ: विकास नगर क्षेत्र इलाके में स्थित एक मॉडल शॉप पर आबकारी नियमों को ताक पर रखकर नाबालिगों को खुलेआम शराब बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में करीब 10 से 12 वर्ष का एक बच्चा काउंटर पर बीयर और शराब खरीदने पहुंचा, जिसे सेल्समैन बेझिझक बोतल थमाने लगा।
मौके पर मौजूद एक जागरूक ग्राहक ने जब इसका कड़ा विरोध किया और कानून का हवाला दिया तो सेल्समैन शर्मिंदा होने के बजाय उल्टे दबंगई और गाली-गलौज पर उतर आया। उसने बेपरवाही से कहा- लेने आएगा तो देंगे, पक्का देंगे... तुम्हें जहां शिकायत करनी है कर लो।

'यह वीडियो सीएम को भेज दो'

ग्राहक ने सेल्समैन को रोकते हुए कहा कि इतने छोटे बच्चे को शराब या बियर बेचना पूरी तरह गैर-कानूनी और गलत है। इस पर सेल्समैन भड़क गया और ग्राहक से तीखी नोकझोंक शुरू कर दी। सेल्समैन ने गैर-जिम्मेदाराना लहजे में कहा कि बच्चा हो या बड़ा, जो पैसे देगा उसे शराब मिलेगी। जब ग्राहक ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल और उच्चाधिकारियों से करने की बात कही तो सेल्समैन ने अकड़ दिखाते हुए कहा कि यह वीडियो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ले जाओ या जिसे दिखाना है दिखा दो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।


'तुम अपनी पियो, मुझे मेरी शराब लेने दो'

बहस के दौरान सेल्समैन ने ताना मारते हुए ग्राहक से कहा कि अगर बच्चे की इतनी चिंता है तो उसे नौकरी दे दो या स्कूल में दाखिला करा दो। इस पर ग्राहक ने जवाब दिया कि वह बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराने और उसकी पढ़ाई का खर्च उठाने को तैयार है। इसी गहमागहमी के बीच काउंटर पर खड़ा मासूम बच्चा भी स्थिति को देखकर सख्त लहजे में बोल पड़ा कि आप अपनी शराब पीजिए, मुझे मेरी शराब लेने दीजिए और अपने काम से काम रखिए। बच्चे के इस तरह के जवाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नशे के इस अवैध कारोबार ने कम उम्र के बच्चों पर किस कदर बुरा असर डालना शुरू कर दिया है।

आबकारी नियमों के खुले उल्लंघन पर लाइसेंस निरस्त करने की मांग

आबकारी नियमों के मुताबिक, 21 वर्ष से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को शराब बेचना गंभीर दंडनीय अपराध है, जिसके तहत ठेके का लाइसेंस तत्काल निरस्त करने और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। विकास नगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और नेटिजन्स में भारी आक्रोश है। लोग सीधे तौर पर आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत पर सवाल उठा रहे हैं। मामले में उच्चाधिकारियों से संज्ञान लेकर संबंधित मॉडल शॉप का लाइसेंस रद्द करने और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले सेल्समैन के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की मांग की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स का फिर धरना… प्रिंसिपल-डीन के इस्तीफे की मांग

लखनऊ के KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स फिर धरने पर बैठ गए हैं. दिव्यांशी यादव की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब डीन और प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई और लिखित इस्तीफे की मांग तक पहुंच गया है.

लखनऊ के वजीरगंज में SA अपार्टमेंट का पिलर घंसा, मची अफरा-तफरी; रहते हैं 24 परिवार

लखनऊ के वजीरगंज स्थित SA अपार्टमेंट का एक पिलर सोमवार को अचानक से धंस गया. इस अपार्टमेंट में करीब 24 परिवार रहते हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौजदू हैं.

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।