‘छात्रावास का कमरा है, फाइव-स्टार सुइट नहीं’, लखनऊ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की फीस बढ़ने पर छात्रों का प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी में रणवीर सिंह बिष्ट हॉस्टल की फीस बढ़ने पर एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल की फीस 7 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी गई है।

लखनऊः लखनऊ यूनिवर्सिटी में आर्ट्स कॉलेज स्थित रणवीर सिंह बिष्ट हॉस्टल की फीस बढ़ोतरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने फीस बढ़ोतरी के विरोध में विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने फीस को पुरानी दर पर वापस करने की मांग की। छात्रों ने फीस बढ़ने के विरोध में मैत्री भवन के बाहर रास्ता रोक दिया।
छात्रों का कहना है कि हॉस्टल की फीस पहले सात हजार रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। आर्ट्स कॉलेज में छात्रों के लिए यही एक हॉस्टल है। पहले इसकी हालत जर्जर थी, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसका रेनोवेशन कराया। छात्रों का कहना है कि रेनोवेशन के बाद फीस में करीब चार गुना बढ़ोतरी उचित नहीं है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
'फीस बढ़ने से छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी'
चीफ प्रोवोस्ट आशीष अवस्थी ने फीस बढ़ोतरी का बचाव करते हुए कहा कि हॉस्टल का दो साल बाद रेनोवेशन किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों को बेहतर मिलेंगी, जिनमें वॉशिंग मशीन, नए वॉटर कूलर और नए बेड, टेबल और कुर्सियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह हॉस्टल एक ‘प्रीमियम हॉस्टल’ बन जाएगा।
'फाइव-स्टार सुइट नहीं, हॉस्टल का कमरा है'
वहीं, छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बेहतर सुविधाओं वाले दावे पर सवाल उठाए। छात्र नेता शुभम खरवार ने कहा कि यह कोई फाइव-स्टार सुइट नहीं है, यह अभी भी एक हॉस्टल का कमरा ही है। हर जगह लीकेज है, पेंट उखड़ गया है और फर्नीचर पुराना है। यहां कोई वॉटर कूलर नहीं है और हॉस्टल का उद्घाटन काम पूरा होने से पहले ही कर दिया गया था। स्टूडेंट्स वेलफेयर की डीन अमिता कन्नौजिया ने विरोध कर रहे छात्रों से कहा कि वे सरकार से फंड मांगें क्योंकि यूनिवर्सिटी के पास उनकी मांगों को पूरा करने के लिए पर्याप्त फंड नहीं है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स का फिर धरना… प्रिंसिपल-डीन के इस्तीफे की मांग
लखनऊ के KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स फिर धरने पर बैठ गए हैं. दिव्यांशी यादव की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब डीन और प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई और लिखित इस्तीफे की मांग तक पहुंच गया है.
लखनऊ के वजीरगंज में SA अपार्टमेंट का पिलर घंसा, मची अफरा-तफरी; रहते हैं 24 परिवार
लखनऊ के वजीरगंज स्थित SA अपार्टमेंट का एक पिलर सोमवार को अचानक से धंस गया. इस अपार्टमेंट में करीब 24 परिवार रहते हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौजदू हैं.
बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल
लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.
लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव
लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
