लखनऊ में LDA के हाथ में अब अंसल का प्रॉजेक्ट, वैध आवंटियों को मिलेंगे प्लॉट-मकान
'सुशांत गेल्फ सिटी' में वर्षों से अपने आशियाने का इंतजार कर रहे करीब 5,000 होमबायर्स के लिए राहत की खबर है। सीएम योगी ने इस अटकी परियोजना को एलडीए द्वारा टेकओवर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

लखनऊः अंसल एपीआई की हाईटेक टाउनशिप ' सुशांत गेल्फ सिटी ' में वर्षों से अपने आशियाने का इंतजार कर रहे करीब 5,000 होमबायर्स के लिए राहत की खबर है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस अटकी परियोजना को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा टेकओवर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
इसके साथ ही कैबिनेट ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) में चल रहे मामले में एलडीए को अपील दाखिल करने की हरी झंडी दे दी है। एनसीएलटी से प्राधिकरण के पक्ष में फैसला आते ही हाईटेक टाउनशिप नीति के तहत तैयार डिवेलपमेंट प्लान पर काम शुरू करा दिया जएगा।
जानिए एलडीए वीसी ने क्या कहा
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के मुताबिक, प्रोजेक्ट में देनदारी के शुरुआती आकलन में अधिकतम 2912 करोड़ का अनुमान लगाया गया है। हालांकि एनसीएलटी की सुनवाई के दौरान यह देनदारी कम भी हो सकती है। सरकार के इस कदम से बंधक और ग्राम समाज की जमीनों को लेकर बना गतिरोध खत्म होगा, सरकारी जमीन सुरक्षित होगी और लंबित देनदारियों की वसूली की राह भी आसान होगी।
कहां कितना बजट लगेगा
पॉकेट-1 से पॉकेट-4 तकः आधारभूत सुविधाओं के विकास पर ₹453.10 करोड़
पॉकेट-5: विकास कार्यों और बुनियादी ढांचे पर ₹1,126.52 करोड़
रेलवे ओवरब्रिज (ROB): शेष कार्यों को पूरा करने पर 114.28 करोड़
बिजली सब-स्टेशनः विभिन्न सब-स्टेशनों के निर्माण पर ₹523 करोड़
कुल अनुमानित विकास लागतः 2216.91 करोड़
मंडलायुक्त की जांच रिपोर्ट के बाद कैबिनेट का ऐक्शन
अंसल हाईटेक टाउनशिप में सामने आई गंभीर अनियमितताओ की पड़ताल के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय जांच समिति बनाई गई थी। इसी समिति की रिपोर्ट के आधार पर एलडीए ने योजना को टेकओवर करने का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे कैबिनेट ने पास कर दिया। वीसी ने स्पष्ट किया कि टेकओवर से केवल वैध आवंटियों के हितों की रक्षा होगी। जिन खरीदारों के पक्ष में अंसल रजिस्ट्री कर चुका है या जो वैध आवंटी हैं, उन्हें नियमानुसार भूखंड अथवा भवन उपलब्ध कराए जाएंगे।
ग्राम समाज से निगम तक की जमीन बेची
मेसर्स अंसल प्रॉपर्टी इन्फ्रास्ट्रक्चर ने हजारों होमबायर्स के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के साथ भी बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की है। जांच में खुलासा हुआ है कि अंसल ने ग्राम समाज और नगर निगम की लगभग 164 हेक्टेयर जमीन तक बेच डाली। इतना ही नहीं, कंसोर्टियम की जमीन में भी फर्जीवाड़ा कर रजिस्ट्री कर दी गई। इस पूरे खेल को लेकर सुशांत गेल्फ सिटी में अंसल के खिलाफ दर्जनों एफआईआर दर्ज है।
अधूरी सुविधाओं पर LDA खर्च करेगा 2216.91 करोड़
टाउनशिप में 440 केवीए और 220 केवीए समेत कई सब-स्टेशन बनाए जाने थे, लेकिन बिल्डर ने एक भी सब-स्टेशन तैयार नहीं किया। करीब 50 किमी लंबा रोड नेटवर्क अधूरा है। नलकूप, पानी की पाइपलाइन, सीकर, ड्रेनेज, एसटीपी और पार्कों का काम ठप पड़ा है। एलडीए इन सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कराने के लिए ₹2,216.91 करोड़ खर्च करेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स का फिर धरना… प्रिंसिपल-डीन के इस्तीफे की मांग
लखनऊ के KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स फिर धरने पर बैठ गए हैं. दिव्यांशी यादव की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब डीन और प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई और लिखित इस्तीफे की मांग तक पहुंच गया है.
लखनऊ के वजीरगंज में SA अपार्टमेंट का पिलर घंसा, मची अफरा-तफरी; रहते हैं 24 परिवार
लखनऊ के वजीरगंज स्थित SA अपार्टमेंट का एक पिलर सोमवार को अचानक से धंस गया. इस अपार्टमेंट में करीब 24 परिवार रहते हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौजदू हैं.
बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल
लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.
लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव
लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
