लखनऊ LIVE

लखनऊ में गरजा LDA का बुलडोजर; 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, अलीगंज में 6 बड़े शोरूम-कोटक महिंद्रा बैंक सील

लखनऊ में एलडीए का बुलडोजर एक बार फिर अवैध प्लॉटिंग पर गरजा है। साथ ही, 6 बड़े शोरूम और कोटक महिंद्रा बैंक को सील कर दिया है।

Gaurav Dwivedi
September 3, 2026
3 min read
लखनऊ में गरजा LDA का बुलडोजर; 30 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, अलीगंज में 6 बड़े शोरूम-कोटक महिंद्रा बैंक सील

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुलडोजर एक्शन फिर से तेज हुआ है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की ओर से अलग-अलग इलाकों में हो रहे अवैध निर्माण एवं आवासीय भू-उपयोग में अवैध रूप से संचालित हो रहे बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सीलिंग की कार्रवाई तेज की गई है। इसी क्रम में LDA ने बुधवार को लखनऊ के अलीगंज इलाके में कपूरथला रोड और चंद्रलोक कॉलोनी में स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद नामी ब्रांडेड शोरूम्स और कोटक महिंद्रा बैंक समेत 6 बड़े व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों को सील कर दिया। इसके अलावा प्राधिकरण ने शहर के अन्य हिस्सों में भी कार्रवाई करते हुए 8 निर्माण सील किए। साथ ही, करीब 30 बीघा में फैली 13 अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।

इन संस्थानों पर जड़ा ताला

एलडीए प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरी। LDA की टीम ने अलीगंज के सेक्टर-E, F और J में अभियान चलाकर सीलिंग की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान अंशुमान सिंह, शशांक सिसौदिया, मदन गोपाल सिंह, देवरा, विपिन द्विवेदी और मोहित गुप्ता की ओर से आवासीय नक्शे एवं भू-उपयोग के विपरीत बनाई गई 6 व्यावसायिक इमारतों को सील किया गया।

सील की गई इमारतों में संचालित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा, लिबर्टी एक्सक्लूसिव शोरूम, मुफ्ती शोरूम, TITAN Watch शोरूम, ट्यूलिप आईवियर, बिग बास्केट का वेयरहाउस, स्पोर्ट्स स्टेशन, शर्मा चाय, रेस्टोरेंट और बॉक्स स्पोर्ट्स सेंटर जैसी कई नामचीन व्यावसायिक गतिविधियों पर ताला जड़ दिया गया।

चिनहट, गोमती नगर में सीलिंग

एलडीए ने व्यावसायिक अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के साथ-साथ आवासीय क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी डंडा चलाया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि चिनहट के ग्राम लौलाई, दमरिया, भुजंगीपुरवा, मल्हौर, अशरफ विहार कॉलोनी और गोमती नगर के पॉश इलाके विराट खंड में अवैध रूप से कराए जा रहे 8 निर्माणों को चिह्नित कर सील कर दिया गया। यह कार्रवाई आरके शुक्ला, आशुतोष मद्धेशिया, विवेक सिंह, कल्पना, सुमन पांडेय और कमलेश तिवारी समेत अन्य अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ की गई।

30 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

अवैध कॉलोनियों और प्लाटिंग के खिलाफ भी एलडीए का बुलडोजर गरजा। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी और जोनल अधिकारी माधवेश कुमार के नेतृत्व में गोसाईंगंज के दाउद नगर, बिजनौर के हिमांचल नगर और दुबग्गा के ग्राम जेहटा, जिलहपुर मौरा एवं अमेठिया सलेमपुर में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। बिना ले-आउट पास कराए लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 13 अवैध प्लाटिंग की बाउंड्रीवॉल, सड़कें और साइट ऑफिस बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिए गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स का फिर धरना… प्रिंसिपल-डीन के इस्तीफे की मांग

लखनऊ के KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स फिर धरने पर बैठ गए हैं. दिव्यांशी यादव की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब डीन और प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई और लिखित इस्तीफे की मांग तक पहुंच गया है.

लखनऊ के वजीरगंज में SA अपार्टमेंट का पिलर घंसा, मची अफरा-तफरी; रहते हैं 24 परिवार

लखनऊ के वजीरगंज स्थित SA अपार्टमेंट का एक पिलर सोमवार को अचानक से धंस गया. इस अपार्टमेंट में करीब 24 परिवार रहते हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौजदू हैं.

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।