'मैं अभी जिंदा हूं', टीवी पर अपनी मौत की खबर देख हिंदू युवा वाहिनी नेता ने जारी किया वीडियो
लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप की अपहरण और हत्या की खबर झूठी निकली। धीरेंद्र प्रताप ने खुद सामने आकर कहा कि वह जीवित और सकुशल हैं और मीडिया से खबरों की पुष्टि करने की अपील की।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रविवार को धीरेन्द्र प्रताप नाम शख्स की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था। इस मामले में जहां पुलिस ने जांच शुरू की तो वहीं दूसरी ओर मृतक को सोशल मीडिया पर हिंदू युवा वाहिनी का नेता बताया जा रहा था। उत्तर प्रदेश से लेकर देशभर में तेजी से चर्चा का विषय बने इस मामले में अचंभा तब हुआ, जब शाम होते-होते हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो में हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ मंडल प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने ये बयान दिया कि मैं अभी जिंदा हूं... टीवी पर अपनी मौत की खबर देख रहा हूं।
वायरल वीडियो में बोले- 'मैं जीवित हूं और सकुशल हूं'
हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप ने अपने वायरल हुए वीडियो में कहा कि 'मैं जीवित हूं, सकुशल हूं'। इसके आगे उन्होंने कहा कि 'कुछ न्यूज़ चैनल्स ने जल्दबाज़ी में एक धीरेंद्र प्रताप सिंह जो उन्नाव के रहने वाले थे, उनकी दुखद हत्या को हमसे जोड़कर चला दिया। इतना ही नहीं, हमारा फोटो तक चला दिया, हिंदू युवा वाहिनी भी चला दिया, हिंदूवादी नेता भी चला दिया'।
'1 घंटे में आए 200 फोन कॉल्स'
अपने बयान में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेन्द्र ने कहा कि घटना के बाद से लगातार मेरे पास इतने फोन आ रहे हैं कि पिछले घंटे भर में 200 फ़ोन करीब उठाए हैं और पहली लाइन यही रही कि 'मैं ज़िंदा हूं भाई अभी।' उन्होंने कहा कि सामने टीवी चल रही है और मैं बैठकर अपनी मौत का खबर देख रहा हूं'। धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि चैनल्स से आग्रह है कि कृपया कम से कम खबरों की पुष्टि कर लें। पत्रकारिता का स्तर इतना हल्का नहीं होना चाहिए। इस वजह से बैठे-बैठे एक आदमी का जीवन डिस्टर्ब हो जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में पति की बेरहमी से हत्या: पहले ईंट से सिर फोड़ा, फिर मुंह में कपड़ा ठूंस प्रेमी संग मिलकर पैरों से घोंटा गला
लखनऊ में 25 वर्षीय पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर 15 साल बड़े पति की हत्या की. ईंट मारकर मुंह में कपड़ा ठूंसा और पैरों से गला दबाया. महिला गिरफ्तार.
लखनऊ के हजरतगंज थाने में घुसकर दबंगों ने महिला कांस्टेबल से की मारपीट
लखनऊ के हजरतगंज थाना परिसर स्थित महिला थाने में घुसकर ड्यूटी पर तैनात एक महिला कांस्टेबल के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
मद्रास टिफिन कंपनी में दीपावली पर विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, कर्मचारियों को बांटी गई मिठाई एवं उपहार
दीपावली के पावन पर्व पर मद्रास टिफिन कंपनी के संस्थान में संचालक निशांत मिश्रा के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर संस्थान की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई।
लखनऊ में 431 करोड़ से बनेंगी 4 मल्टी लेवल पार्किंग, 1500 से अधिक वाहन हो सकेंगे पार्क
लखनऊ के लोगों को जल्द जाम और पार्किंग की किल्लत से राहत मिलेगी। एलडीए शहर में चार प्रमुख जगहों पर मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराने जा रहा है।
.png&w=3840&q=75)