लखनऊ LIVE

फोन की EMI नहीं दी तो खून निकलवाकर बेचा, बांधकर की पिटाई, लखनऊ में हैवानियत का नया नमूना

लखनऊ में मोबाइल की बकाया किस्त को लेकर सामने आए मामले ने रिकवरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि युवक को जबरन साथ ले जाने के बाद उसे धमकाया गया.

Gaurav Dwivedi
September 15, 2026
2 min read
फोन की EMI नहीं दी तो खून निकलवाकर बेचा, बांधकर की पिटाई, लखनऊ में हैवानियत का नया नमूना

लखनऊ में मोबाइल की महज एक किस्त का भुगतान न करना एक युवक को भारी पड़ गया. आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे ब्लड बैंक ले जाकर एक यूनिट खून निकलवा दिया. इतना ही नहीं, युवक के परिजनों को फोन कर धमकाया गया और बकाया किस्त के 2799 रुपये खाते में मंगवाए गए.मामला राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र का है. राजाराम खेड़ा पुरहिया गांव निवासी युवक ने सितंबर 2025 में निगोहां कस्बे की एक मोबाइल दुकान से करीब 21 हजार रुपये का मोबाइल जीरो डाउन पेमेंट पर खरीदा था. एक महीने की किस्त बकाया रह गई थी.पीड़ित के भाई के मुताबिक, इसी बकाया किस्त को लेकर रिकवरी एजेंट शुभम सिंह और एक अन्य व्यक्ति युवक के घर पहुंचे. आरोप है कि पहले युवक का मोबाइल फोन ले लिया गया और उसे बताया गया कि अब किस्त देने की जरूरत नहीं है. इसके बाद सात सितंबर को दोनों आरोपी युवक को अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर ले गए.

परिजनों का आरोप है कि युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद उसे एक ब्लड बैंक ले जाया गया, जहां कथित तौर पर उसका एक यूनिट खून निकलवाकर बेच दिया गया. इस दौरान युवक को लगातार धमकाया जाता रहा.आरोपियों ने युवक के घरवालों को फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद बकाया मोबाइल किस्त के 2799 रुपये खाते में मंगवाए गए.

पुलिस पर भी उठे सवाल

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना की शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर तत्काल मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. इसके बाद सोमवार को परिवार डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक से मिला और पूरी घटना की जानकारी दी.डीसीपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. मामले की जांच की जा रही है.

सिर्फ 2799 रुपये की किस्त और इतनी बड़ी दरिंदगी

इस पूरे मामले ने फाइनेंस कंपनियों के रिकवरी सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल यह है कि महज 2799 रुपये की बकाया किस्त की वसूली के लिए क्या किसी व्यक्ति को बंधक बनाकर पीटा जा सकता है और उसका खून निकलवाया जा सकता है? लखनऊ पुलिस कमिश्नर के पीआरओ ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स का फिर धरना… प्रिंसिपल-डीन के इस्तीफे की मांग

लखनऊ के KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स फिर धरने पर बैठ गए हैं. दिव्यांशी यादव की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब डीन और प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई और लिखित इस्तीफे की मांग तक पहुंच गया है.

लखनऊ के वजीरगंज में SA अपार्टमेंट का पिलर घंसा, मची अफरा-तफरी; रहते हैं 24 परिवार

लखनऊ के वजीरगंज स्थित SA अपार्टमेंट का एक पिलर सोमवार को अचानक से धंस गया. इस अपार्टमेंट में करीब 24 परिवार रहते हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौजदू हैं.

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।