लखनऊ एयरपोर्ट को मिला देश का पहला 'Eat Right' टैग, बेहतर खाने के लिए थ्री स्टार रेटिंग भी
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को फूड सेफ्टी और हाइजीन के ऊंचे मानकों को पूरा करने के लिए ये प्रमाण पत्र दिया गया है।

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट 'ईट राइट कैंपस' का सर्टिफिकेट पाने वाला देश का पहला एयरपोर्ट बन गया है। फूड सेफ्टी और हाइजीन के ऊंचे मानकों को पूरा करने के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) से यह प्रमाण पत्र मिला है। यह सर्टिफिकेट 24 मार्च, 2026 से 23 मार्च, 2028 तक मान्य है। इसके तहत FSSAI की गाइडलाइंस के अनुसार थ्री-स्टार कंप्लायंस रेटिंग दी गई है।
यह सर्टिफिकेट औपचारिक रूप से लखनऊ ईस्ट के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल सिंह ने सौंपा। यह मान्यता एयरपोर्ट परिसर में चल रहे फूड आउटलेट्स और फूड सर्विस प्रोवाइडर्स के व्यापक थर्ड-पार्टी ऑडिट के बाद मिली है।
इन नियमों का हुआ आकलन
ऑडिट में चार क्षेत्रों में नियमों के पालन का आकलन किया गया: सुरक्षित भोजन, स्वस्थ भोजन, सस्टेनेबल भोजन और जागरूकता बढ़ाना। इस ऑडिट में एयरपोर्ट परिसर के सभी फूड आउटलेट्स और खाद्य सेवा प्रदाताओं का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। इसके अलावा यात्रियों और फूड हैंडलर्स के बीच जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों का भी मूल्यांकन किया गया।
दो साल के लिए वैध रहेगा प्रमाण पत्र
इस प्रमाण पत्र के साथ एयरपोर्ट की खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों के उत्कृष्ट अनुपालन के लिए 3 स्टार रेटिंग दी गई है। FSSAI की तरफ से यह प्रमाणपत्र 24 मार्च 2026 से 23 मार्च 2028 तक दो सालों के लिए वैध रहेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
Related Stories
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
संसद में भगवा पहन प्रदर्शन करने के चलते सांसद पप्पू यादव के खिलाफ गुस्सा फूटा है. लखनऊ में पप्पू यादव की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली की गई.
लखनऊ में ऊंचे टावर पर चढ़कर चिल्लाने लगी आगरा से आई महिला, पुलिस पर पिटाई और पैसे छीनने का लगाया आरोप
आगरा की रहने वाली तुलसा अपने बेटे के साथ लखनऊ आई थी। वह यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पुलिसकर्मियों से शिकायत करना चाहती थी।
लखनऊ शहर को मिलेगा वॉर म्यूजियम और वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर, नेहरू एन्कलेव में LDA करवाएगा निर्माण
लखनऊ के नेहरू एन्कलेव में एलडीए वॉर म्यूजियम और वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर का निर्माण करवाएगा। इस प्रॉजेक्ट पर 125 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
लखनऊ एयरपोर्ट पर बम की झूठी खबर से हड़कंप, कानपुर से दबोचा गया फोन करने वाला
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी खबर देने वाले युवक को पुलिस ने कानपुर से अरेस्ट कर लिया है।
