लखनऊ LIVE

लखनऊ में चोरों ने 6 मिनट में खंगाल डाली पूरी ज्वेलरी शॉप, गहनों से भरा झोला लेकर हुए चंपत, CCTV वीडियो आया सामने

लखनऊ के हनुमान मार्केट में सिर्फ 6 मिनट में चोरों ने ज्वेलरी शॉप पर हाथ साफ किया और मौके से फरार हो गए। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Gaurav Dwivedi
September 5, 2026
3 min read
लखनऊ में चोरों ने 6 मिनट में खंगाल डाली पूरी ज्वेलरी शॉप, गहनों से भरा झोला लेकर हुए चंपत, CCTV वीडियो आया सामने

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही चोरी और डकैती की वारदातों के बीच शहर की कानून व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े होना शुरू हो गए हैं। तेजी से सामने आ रहीं इन घटनाओं के बीच एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने लखनऊ के कमता स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में महज 6 मिनट के भीतर ज्वेलरी शॉप पर हाथ साफ कर लखनऊ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली।

हनुमान मार्केट स्थित 'मां दुर्गा ज्वेलरी शॉप' का शटर तोड़कर अंदर घुसे दो शातिर चोरों ने घड़ी देखकर सिर्फ 6 मिनट में काउंटर और शोकेस खंगाल डाले और गहनों से भरा झोला लेकर चंपत हो गए। सुबह जब दुकान संचालक जितेंद्र कुमार सोनी दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा हुआ शटर और बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए।

CCTV में 6 मिनट तक दिखे चोर

शॉप संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जुटाए हैं। स्थानीय चिनहट पुलिस की शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, चोरी की यह पूरी वारदात महज 6 मिनट के भीतर अंजाम दी गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले एक चोर टोपी लगाकर दुकान के अंदर दाखिल हुआ और तेजी से काउंटर और शोकेस से सामान समेटने लगा। इसके ठीक बाद दूसरा नकाबपोश चोर हाथ में एक बड़ा बैग लेकर अंदर आया। दोनों ने मिलकर कीमती सामान और जेवरात झोले में भरे और मौके से रफूचक्कर हो गए। फुटेज में एक चोर सीधे सीसीटीवी कैमरे की तरफ देखता हुआ भी नजर आ रहा है।
चांदी के जेवर और आर्टिफिशियल आभूषण हुए चोरी

पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच के बाद बताया है कि चोरों ने दुकान से आर्टिफिशियल पीली धातु की ज्वेलरी और करीब 200 ग्राम सफेद धातु यानी चांदी के आभूषण चोरी किए हैं। दुकान संचालक नुकसान का पूरा आकलन करने में जुटे हैं। स्थानीय चिनहट थाने की पुलिस ने बताया कि संचालक की ओर से लिखित तहरीर मांगी गई है, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है।

व्यापारियों में भारी नाराजगी

हनुमान मार्केट में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों में गहरा आक्रोश फैल गया है। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य बाजार और रिहायशी इलाके में इस तरह की घटना पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लगाती है। नाराज कारोबारियों ने रात के वक्त क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग और सतर्कता बढ़ाने की पुरजोर मांग की है। वहीं पुलिस टीम का दावा है कि फुटेज के आधार पर दोनों शातिरों का हुलिया चिह्नित कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स का फिर धरना… प्रिंसिपल-डीन के इस्तीफे की मांग

लखनऊ के KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स फिर धरने पर बैठ गए हैं. दिव्यांशी यादव की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब डीन और प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई और लिखित इस्तीफे की मांग तक पहुंच गया है.

लखनऊ के वजीरगंज में SA अपार्टमेंट का पिलर घंसा, मची अफरा-तफरी; रहते हैं 24 परिवार

लखनऊ के वजीरगंज स्थित SA अपार्टमेंट का एक पिलर सोमवार को अचानक से धंस गया. इस अपार्टमेंट में करीब 24 परिवार रहते हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौजदू हैं.

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।