लखनऊ LIVE

ट्रेन से किचन आ रहा था 'केमिकल वाला' लहसुन, लखनऊ में पकड़ी गईं 11 बोरियां, ₹3 लाख आंकी जा रही कीमत

लखनऊ में बिहार से दिल्ली जा रही सद्भावना एक्सप्रेस में आरपीएफ और कस्टम विभाग की टीम ने करीब 450 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीन लहसुन बरामद किया है।

Gaurav Dwivedi
September 16, 2026
3 min read
ट्रेन से किचन आ रहा था 'केमिकल वाला' लहसुन, लखनऊ में पकड़ी गईं 11 बोरियां, ₹3 लाख आंकी जा रही कीमत

लखनऊ: बिहार से दिल्ली जा रही 14015 सद्भावना एक्सप्रेस में आरपीएफ और कस्टम विभाग की टीम ने करीब 450 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीन लहसुन बरामद किया है। ट्रेन के दिव्यांग कोच में शौचालय के पास 11 बोरियों में यह लहसुन लावारिस हालत में मिला। ब्लैक मार्केट में इस खेप की कीमत 3 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही संयुक्त टीम ने इसे जब्त कर लिया।
यात्री बोले-नहीं पता किसका है माल

आरपीएफ इस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह डागर ने बताया कि सूचना मिलते ही दिव्यांग कोच की तलाशी ली गई, जहां टॉइलट के पास 11 बोरियां रखी मिली। कोच में सफर कर रहे यात्रियों से पूछताछ की गई तो सभी ने अनभिज्ञता जताते हुए पल्ला झाड़ लिया। अब तक किसी ने भी इस माल पर दावा नहीं किया है। इससे साफ है कि तस्कर माल को लावारिस छोड़कर खुद दूर से नजर रख रहे थे। जांच की जा रही है कि यह प्रतिबंधित लहसुन किस स्टेशन से ट्रेन में चढ़ाया गया था और इसे कहां उत्तरा जाना था।

इतना खतरनाक और विवादित क्यों है?

सड़ांध रोकने के लिए रसायनों का लेप: लंबी समुद्री यात्राओं के दौरान इसे सड़ने और फंगल इंफेक्शन से बचाने के लिए मिथाइल ब्रोमाइड जैसे बेहद जहरीले रसायनों से ट्रीट किया जाता है।

नर्वस सिस्टम डैमेज और कैंसर का खतरा: भारत ही नहीं, अमेरिका समेत कई देशों में वैज्ञानिक शोधों ने चेतावनी दी है कि ऐसे रसायनों का लगातार सेवन नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है, हॉर्मोनल असंतुलन करता है, मेटाबॉलिज्म बिगाड़ता है और कैंसर का खतरा कई गुना बढ जाता है।

अत्यधिक केमिकल्स: इसकी पैदावार बढ़ाने के लिए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कीटनाशकों, हानिकारक रासायनिक खादों और पेस्टीसाइड्स का इस्तेमाल किया जाता है।

क्लोराइड से ब्लीचिंग यानी धीमा जहर: लहसुन को चमकदार और एकदम दूधिया सफेद दिखाने के लिए क्लोरीन/क्लोराइड के घोल में ब्लीच किया जाता है, जो सेहत के लिए 'धीमे जहर' का काम करता है।

थाली में जाने से पहले पहचानिए

भारतीय (देसी) लहसुन ऐसे होता है:

  • सफेद, हल्का गुलावी या वैगनीपन लिए हुए।

  • कलियां छोटी-मध्यम और असमान, वजन में हल्का।

  • नीचे की तरफ सूखी जड़ें या डंठल साफ दिखते हैं।

  • काफी तीखा, कसैला और दूर से ही तेज गंध आती है।

  • छिलका वारीक होता है, थोड़ा मुश्किल से हटता है और चिपकता है।

प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन ऐसे होता है

  • एकदम दूधिया, चमकदार और कृत्रिम सफेद।

  • कलियां काफी बड़ी, एक समान और वजन में भारी।

  • नीचे से जड़ें पूरी तरह तराशकर (स्कूप/कट) हटा दी जाती है।

  • गंध बहुत हल्की या न के बराबर, स्वाद फीका।

  • छिलका बेहद ढीला होता है, आसानी से उतर जाता है और चिपकता नहीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

Related Stories

KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स का फिर धरना… प्रिंसिपल-डीन के इस्तीफे की मांग

लखनऊ के KGMU में नर्सिंग स्टूडेंट्स फिर धरने पर बैठ गए हैं. दिव्यांशी यादव की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब डीन और प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई और लिखित इस्तीफे की मांग तक पहुंच गया है.

लखनऊ के वजीरगंज में SA अपार्टमेंट का पिलर घंसा, मची अफरा-तफरी; रहते हैं 24 परिवार

लखनऊ के वजीरगंज स्थित SA अपार्टमेंट का एक पिलर सोमवार को अचानक से धंस गया. इस अपार्टमेंट में करीब 24 परिवार रहते हैं. फिलहाल मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें मौजदू हैं.

बारिश में धंसी इकाना स्टेडियम के पास की सड़क, गड्ढों को पॉलिथीन से ढ़कने में जुटा LDA; वीडियो वायरल

लखनऊ में लगातार बारिश से सड़कें धंस गई हैं, खासकर इकाना स्टेडियम के पास. एलडीए ने मरम्मत के बजाय गड्ढों को पॉलिथीन से ढक दिया, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है.

लखनऊ में वृद्धा की गैंगरेप के बाद हत्या, महिला का अर्धनग्न हालत में मिला शव

लखनऊ के मोहनलालगंज के पद्मिन खेड़ा गांव में एक महिला की गैंगरेप के बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।