खबर युग

'हो जाओ तैयार, लखनऊ आ रहे हैं बागेश्वर सरकार', 21 से 25 दिसंबर तक धीरेंद्र शास्त्री कहेंगे हनुमान कथा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 से 25 दिसंबर तक हनुमान कथा कहेंगे। यजमान बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और उनका परिवार होगा।

Gaurav Dwivedi
November 18, 2026
2 min read
'हो जाओ तैयार, लखनऊ आ रहे हैं बागेश्वर सरकार', 21 से 25 दिसंबर तक धीरेंद्र शास्त्री कहेंगे हनुमान कथा

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के श्रद्धालुओं और सनातन धर्म प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आगामी 21 से 25 दिसंबर तक लखनऊ में पांच दिवसीय भव्य 'हनुमान कथा' सुनाने जा रहे हैं। यह विशाल धार्मिक आयोजन लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में रोजाना दोपहर 2 बजे से आयोजित की जाएगी। इन 5 दिनों तक चलने वाली कथा के मुख्य यजमान सरोजनीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और उनका पूरा परिवार होगा। स्वयं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो संदेश जारी कर लखनऊ और प्रदेशवासियों को इस भव्य आयोजन का निमंत्रण दिया है।

पर्चा भी खुलेगा- धीरेंद्र शास्त्री

जारी किए वीडियो के माध्यम से श्रद्धालुओं को आमंत्रित करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश राम और श्याम की भूमि है, संतों-महंतों की भूमि है और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हम 21 से 25 दिसंबर तक के लिए हनुमान जी की कथा सुनाने आ रहे हैं। नवाबों के शहर लखनऊ में हनुमान जी महाराज का मंगलमय चरित्र गाया जाएगा, जहां पर भक्ति भी होगी, बालाजी की शक्ति भी होगी, अर्जी भी होगी, हनुमान दादा की मर्जी भी होगी, पर्चा भी खुलेगा और पूरे उत्तर प्रदेश में चर्चा भी होगी। उन्होंने लोगों से घर-घर निमंत्रण पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि हो जाओ तैयार, लखनऊ आ रहे हैं बागेश्वर सरकार।

आठ साल के इंतजार के बाद लखनऊ में मिली मंजूरी

पिछले करीब 8 वर्षों से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के आयोजन के लिए लखनऊ और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिल पा रही थी। इससे पूर्व यूपी में केवल प्रयागराज में ही एक बार उनकी कथा को मंजूरी मिली थी, जबकि लखनऊ में कथा कराने के कई प्रयासों के बावजूद हर बार स्थानीय प्रशासन की ओर से अनुमति देने से इनकार कर दिया जाता था। अब सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस आयोजन का औपचारिक ऐलान किए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इस भव्य कथा को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद राजधानी में आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स