खबर युग

हर अब योग्यता को सम्मान और किसानों को मदद… सीएम योगी ने भाई दूज-चित्रगुप्त पूजा की दी बधाई

भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा के मौके पर सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अब योग्यता को सम्मान मिलता है, संकट में किसानों को मदद मिलती है. उन्होंने राजस्व विभाग में नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को भी बधाई दी.

Gaurav Dwivedi
November 11, 2026
2 min read
हर अब योग्यता को सम्मान और किसानों को मदद… सीएम योगी ने भाई दूज-चित्रगुप्त पूजा की दी बधाई

आज देश में भाई दूज के साथ चित्रगुप्त पूजा का उत्सव भी मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को भाई दूज और चित्रगुप्त पूजन की शुभकामनाएं दीं. साथ ही नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों को अग्रिम बधाई भी दी. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि युवाओं की प्रतिभा को सम्मान और संकट की घड़ी में अन्नदाता के परिवार को संबल प्रदान करना डबल इंजन सरकार का संकल्प है.इसी संकल्प के विस्तार में लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से राजस्व विभाग के लिए नव-चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र के साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थियों को ₹215 करोड़ की सहायता राशि वितरित की जाएगी.

2017 से पहले नौजवानों के सपनों का होता था सौदा

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज का यह कार्यक्रम उस बदली हुई कार्य-संस्कृति का प्रमाण है, जिसमें युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर और संकटग्रस्त किसान परिवारों को सम्मानपूर्वक सहायता मिल रही है. वर्ष 2017 से पहले स्थिति इसके ठीक विपरीत थी. तब नौजवानों के सपनों का सौदा होता था और संकट में घिरे अन्नदाता किसान परिवार सहायता के लिए दर-दर भटकते थे.

हमारी सरकार ने बदली कार्य संस्कृति

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस कार्य-संस्कृति को बदला है. आज सरकारी नौकरी में सिफारिश नहीं, योग्यता का सम्मान होता है. वहीं, दुर्घटना से प्रभावित किसान परिवारों को संकट की घड़ी में सरकार का संबल मिलता है. मुख्यमंत्री ने सभी नव-चयनित युवाओं को अग्रिम बधाई भी दी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स