खबर युग

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- राहुल देश के हीरो, अखिलेश का सर्टिफिकेट मुझे नहीं चाहिए

UP चुनाव से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को जवाब दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि INDIA गठबंधन में रहने के लिए सपा प्रमुख के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं, राहुल गांधी देश के हीरो हैं.

Gaurav Dwivedi
November 3, 2026
3 min read
स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- राहुल देश के हीरो, अखिलेश का सर्टिफिकेट मुझे नहीं चाहिए

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन के भीतर और बाहर सियासी हलचल तेज हो गई है. गठबंधन में शामिल होने की कोशिश कर रहे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के रुख पर खुलकर जवाब दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने साफ कहा कि उन्हें INDIA गठबंधन में रहने या शामिल होने के लिए अखिलेश यादव के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने गठबंधन के नेतृत्व का फैसला कांग्रेस पर छोड़ते हुए राहुल गांधी को पूरे देश का नेता और हीरो बताया. इतना ही नहीं, मौर्य ने रैली में भीड़ को लेकर भी बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि रैली में 60 फीसदी से ज्यादा भीड़ कांग्रेस की थी. ऐसे में सवाल है कि क्या स्वामी प्रसाद मौर्य INDIA गठबंधन में अपनी जगह बनाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं और क्या उनके बयानों से सपा के साथ टकराव बढ़ेगा?

गठबंधन में शामिल होने पर अखिलेश को जवाब

स्वामी प्रसाद मौर्य ने INDIA गठबंधन में अपनी पार्टी की संभावित एंट्री को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के रुख पर सीधा जवाब दिया है. उनसे सवाल किया गया कि अखिलेश यादव ने गठबंधन में उनकी एंट्री को लेकर मना कर दिया है, ऐसे में आगे की रणनीति क्या होगी? क्या अपनी जनता पार्टी INDIA गठबंधन में रहेगी? इस पर मौर्य ने कहा कि गठबंधन में रहना है या नहीं, इसके लिए उन्हें अखिलेश यादव का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि पूरा गठबंधन कांग्रेस के नेतृत्व में बना है, इसलिए इस बारे में फैसला कांग्रेस नेतृत्व करेगा.

राजेंद्र पाल गौतम से मुलाकात, रैली की सफलता पर चर्चा

स्वामी प्रसाद मौर्य से राजेंद्र पाल गौतम के साथ हुई मुलाकात को लेकर भी सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि क्या चुनाव और गठबंधन को लेकर कोई चर्चा हुई है? इस पर मौर्य ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच रैली की सफलता को लेकर बातचीत हुई और एक-दूसरे को बधाई दी गई. उन्होंने रैली को परिवर्तन का प्रतीक बताया. स्वामी प्रसाद मौर्य के मुताबिक, लोकतंत्र बचाने के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की गई थी.

अवधेश प्रसाद के बयान पर पलटवार

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य की INDIA गठबंधन में शामिल होने की कोशिशों पर सवाल उठाए थे. अवधेश प्रसाद ने कहा था कि मौर्य कितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें गठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा. साथ ही उन्होंने मौर्य को छोटे मुंह बड़ी बात न करने की नसीहत भी दी थी. अवधेश प्रसाद के इस बयान पर मौर्य ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जो लोग बीजेपी को जिताने की कोशिश कर रहे हैं, वही इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं. मौर्य ने आरोप लगाया कि ऐसे लोग चाहते हैं कि बीजेपी सत्ता में बनी रहे.

राहुल गांधी को बताया देश का हीरो

स्वामी प्रसाद मौर्य से जब पूछा गया कि INDIA गठबंधन का महत्वपूर्ण पिलर कौन है- राहुल गांधी या अखिलेश यादव? तो उन्होंने राहुल गांधी के पक्ष में स्पष्ट जवाब दिया. मौर्य ने कहा कि पूरे देश के नेता राहुल गांधी हैं और देश के हीरो भी राहुल गांधी ही हैं. उन्होंने दावा किया कि जिस रैली को लेकर चर्चा हो रही है, वह कांग्रेस और राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित हुई थी. मौर्य ने रैली में भीड़ की हिस्सेदारी को लेकर भी दावा किया. उनके मुताबिक, रैली में 60 फीसदी से ज्यादा भीड़ कांग्रेस की थी और बाकी भीड़ सहयोगी दलों की थी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स