खबर युग

'सपा प्रोपेगंडा और भ्रम फैलाने में माहिर है', अखिलेश के राम मंदिर दर्शन पर बीजेपी विधायक का तीखा हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को राम मंदिर में दर्शन को लेकर राजनीतिक चर्चा थम नहीं रही है। सपा और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप की जुबानी जंग जारी है।

Gaurav Dwivedi
November 13, 2026
2 min read
'सपा प्रोपेगंडा और भ्रम फैलाने में माहिर है', अखिलेश के राम मंदिर दर्शन पर बीजेपी विधायक का तीखा हमला

अयोध्या: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को राम मंदिर में दर्शन को लेकर राजनीतिक चर्चा थम नहीं रही है। सपा और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप के जुबानी जंग जारी है। संतों ने बैठक कर अखिलेश यादव और डिंपल से 1990 के गोलीकांड और लगातार मंदिर निर्माण में विरोध करने को लेकर माफी मांगने पर जब दबाव बनाया तो सपा नेता व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन ने जवाबी बयान देकर कहा कि मुलायम सिंह ने कार सेवकों पर गोली ही नहीं चलवाई थी। यह भी कहा कि अयोध्या के संतों का आशीर्वाद अखिलेश यादव को मिला है।

अब बीजेपी के रूदौली के विधायक राम चंद्र यादव ने अखिलेश यादव के दर्शन कार्यक्रम पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। राम चंद्र यादव ने कहा सपा प्रोपागेंडा व भ्रम फैलाने में माहिर हैं। इसी का हिस्सा अखिलेश व डिंपल की राम मंदिर में दर्शन को लेकर भी है। अभी तक क्या अखिलेश यादव ने अपने कार्यक्रम की पुष्टि की है। उनके दल के बड़े नेता भी साफ बयान नहीं दे रहे हैं। आखिर अपने निजी कार्यक्रम को लेकर सपा प्रमुख क्यों नहीं स्थित साफ कर रहे। यह केवल प्रोपेगंडा अभियान चलाने के अलावा और कुछ नहीं। सपा इसमें माहिर हैं।

गोरखनाथ ने क्या कहा?
बीजेपी के मिल्कीपुर से पूर्व विधायक रहे बाबा गोरखनाथ ने कहा, परिवार वालों ने बाकायदा हाउस में गोली चलवाने की बात स्वीकार की है। राम गोपाल व मुलायम सिंह यादव की ऑडियो-वीडियो वायरल हो रही है,। उन्होंने कहा जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था। अब उसकी पुनरावृत्ति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा जब जागो तब सवेरा, दर्शन करो। उन्होंने कहा हमें केवल मछली का आंख दिखता है, और कुछ दिखता नहीं भैया।"उन्होंने कहा, धर्म-कर्म के काम में विरोध नहीं होना चाहिए। साधु-संत हमारे पूज्य भगवान हैं। इस मंदिर के लिए 500 वर्षों तक लड़ाई हुई है।

2027 के चुनाव पर कहा सपा, कॉग्रेस के साथ साथ बसपा वाले भी पांचों सीट जीतने का दावा कर रहे हैं। सच्चाई वो तो वक्त बताएगा। वहीं बीजेपी के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा - मैं इस पर कुछ बोल नहीं सकता,। अखिलेश के दर्शन का विरोध,संतों का फैसला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स