खबर युग

सपा ने भाजपा से लखनऊ सीट छीनी; वाराणसी में भी साइकिल आगे; अब तक BJP 6, SP 4 जीती

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों में भाजपा 6 और सपा 4 सीट जीत चुकी है। 11वीं सीट वाराणसी ग्रेजुएट पर गिनती जारी है, जहां सपा आगे है। लखनऊ में सपा की कांति सिंह ने भाजपा के अवनीश सिंह से सीट छीन ली।

Gaurav Dwivedi
October 28, 2026
3 min read
सपा ने भाजपा से लखनऊ सीट छीनी; वाराणसी में भी साइकिल आगे; अब तक BJP 6, SP 4 जीती

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 6 और समाजवादी पार्टी (एसपी) 4 सीटें जीत गई है। वाराणसी स्नातक एमएलसी सीट पर मतगणना जारी है, जहां सपा के कैंडिडेट आशुतोष सिन्हा आगे चल रहे हैं। भाजपा के विरोध के बाद वोटों की गिनती कुछ देर रोकी गई थी, लेकिन अब वो आगे बढ़ रही है। 11 सीटों के चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर लखनऊ की ग्रेजुएट एमएलसी सीट पर हुआ है, जहां सपा की कांति सिंह ने भाजपा के मौजूदा विधान पार्षद अवनीश सिंह को बड़े अंतर से हरा दिया है। अवनीश सिंह इकलौते एमएलसी हैं जो इन 11 सीटों के चुनाव में हारे हैं। बाकी 10 एमएलसी ने अपनी-अपनी सीट बचा ली।

वाराणसी में सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा भाजपा के केदारनाथ सिंह से पांचवें राउंड की गिनती के बाद 9491 वोट से आगे चल रहे हैं। पांचवें राउंड की गिनती पर ही भाजपा ने आपत्ति जताई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव पर्यवेक्षक पर धांधली का आरोप लगाते हुए धरना भी दिया था। गणना रात 9 बजे के बाद फिर चालू हो गई थी। काउंटिंग रोकने पर अखिलेश यादव ने चेतावनी भरा बयान दिया था। अब छठा राउंड चल रहा है।

लखनऊ में सपा की कांति सिंह ने भाजपा एमएलसी अवनीश सिंह को बड़े अंतर से हराया

भाजपा ने अभी तक मेरठ टीचर, मेरठ ग्रेजुएट, बरेली टीचर, गोरखपुर टीचर, लखनऊ टीचर और आगरा स्नातक सीट जीती है। सपा ने वाराणसी टीचर, आगरा टीचर, लखनऊ स्नातक और झांसी स्नातक जीत ली है। टीचर में कई नतीजे मंगलवार को ही आ गए थे। बुधवार को तय हुए नतीजों में सबसे खास लखनऊ ग्रेजुएट का रिजल्ट है, जहां सिटिंग एमएलसी और भाजपा कैंडिडेट अवनीश सिंह को सपा की कांति सिंह ने बड़े अंतर से शिकस्त देकर चौंका दिया है। गोरखपुर टीचर एमएलसी से भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी निर्दलीय राजीव यादव से हारते-हारते सीट बचा ले गए।

यूपी की 11 एमएलसी सीटों की मतगणना और नतीजों का हाल

1. वाराणसी शिक्षक- सपा के लालबिहारी यादव जीते- पहले भी वही थे

2. वाराणसी स्नातक- सपा के अशुतोष सिन्हा आगे- पहले भी वही थे

3. लखनऊ शिक्षक- भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते- पहले भी वही थे

4. लखनऊ स्नातक- सपा की कांति सिंह जीतीं- पहले भाजपा के अवनीश सिंह थे, हारे

5. मेरठ स्नातक - भाजपा के दिनेश गोयल जीते- पहले भी वही थे

6. मेरठ शिक्षक- भाजपा के श्रीचंद शर्मा जीते- पहले भी वही थे

7. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक- भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों जीते- पहले भी वही थे

8. अगरा स्नातक- भाजपा के मानवेंद्र सिंह जीते- पहले भी वही थे

9. आगरा शिक्षक- सपा के आकाश अग्रवाल जीते- पहले आकाश निर्दलीय जीते थे

10. गोरखपुर शिक्षक- भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी जीते- पहले ध्रुव निर्दलीय जीते थे

11. झांसी-प्रयागराज स्नातक- सपा के मान सिंह यादव जीते- पहले भी वही थे

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स