खबर युग

सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान कब होगा, बैठक से निकले रामगोपाल यादव ने बता दिया

यूपी में कांग्रेस और सपा नेताओं के बीच सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर पहली बैठक के बाद सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि ​जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Gaurav Dwivedi
November 23, 2026
2 min read
सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट बंटवारे का ऐलान कब होगा, बैठक से निकले रामगोपाल यादव ने बता दिया

लखनऊ: यूपी में कांग्रेस और सपा नेताओं के बीच सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर पहली बैठक हो गई है। सीट बंटवारे को लेकर फिर से कल एक और बैठक होगी। जिसके बाद जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक के बाद सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि जल्द ही गठबंधन का अंतिम रूप दिया जाएगा।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा, 'बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। हमने एक-दूसरे के विचारों को सुना और जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप दे देंगे। हमें उम्मीद है कि अगले 2-3 दिनों के भीतर गठबंधन पूरा हो जाएगा। बातचीत का दूसरा दौर कल होगा'।

कब तक चलेगा बैठकों का दौर

यूपी चुनाव 2027 में गठबंधन को लेकर सपा और कांग्रेस में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि सपा और कांग्रेस के बीच कम से कम तीन दिन तक बैठक होगी और अलग अलग स्थान पर की जाएगी। आज पहले दौर की बैठक दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस और सपा दोनों दलों के नेताओं ने शिरकत की।

बैठक में कांग्रेस से सांसद प्रमोद तिवारी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा, राज्य प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और सांसद इमरान मसूद शामिल हुए। जबकि सपा प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव, लोकसभा सांसद इकरा हसन, राज्यसभा सांसद राजीव राय और राज्य अध्यक्ष श्याम लाल पाल मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स