लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे…. संविधान दिवस पर CM योगी ने कांग्रेस को घेरा
संविधान दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया. साथ ही प्रदेश के 3,955 आंबेडकर मूर्ति स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया.

संविधान दिवस के मौके पर यूपी की सियासत में संविधान को लेकर संग्राम छिड़ गया. लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. योगी ने कहा कि जिन लोगों ने संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वे आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. कांग्रेस पर बाबा साहेब आंबेडकर को भारत रत्न नहीं देने और उन्हें संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए षड्यंत्र करने का आरोप लगाया… तो समाजवादी पार्टी को भी कन्नौज मेडिकल कॉलेज से बाबा साहेब का नाम हटाने के मुद्दे पर घेरा. इस दौरान योगी ने प्रदेश में 3 हजार 955 आंबेडकर मूर्ति स्थलों के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ किया.संविधान दिवस पर लोकभवन के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को ही कटघरे में खड़ा कर दिया. योगी ने कहा कि जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए संविधान का गला घोंटने का प्रयास किया, वही लोग आज लाल किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि भारत की संप्रभुता किसी व्यक्ति, परिवार या जाति विशेष की जागीर नहीं है… देश का आम नागरिक ही इसका वास्तविक संरक्षक है. योगी ने संविधान की प्रस्तावना के शुरुआती शब्दों ‘हम भारत के लोग’ का जिक्र करते हुए कहा कि देश की संप्रभुता आम नागरिक में निहित है.
कांग्रेस पर बाबा साहेब के अपमान का आरोप
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया… उन्हें संसद तक पहुंचने से रोकने के लिए षड्यंत्र किए गए. योगी ने समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज से बाबा साहेब का नाम हटा दिया था… बीजेपी सरकार ने सत्ता में आने के बाद फिर से मेडिकल कॉलेज का नामकरण बाबा साहेब के नाम पर किया.
सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने महापुरुषों के सम्मान को लेकर कई कदम उठाए हैं… उरई मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर किया गया… बहराइच में महाराज सुहेलदेव के सम्मान में स्मारक और उनके नाम पर मेडिकल कॉलेज बनाया गया… वहीं अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय स्थापित किया गया.
3,955 मूर्ति स्थलों का होगा कायाकल्प
संविधान दिवस के कार्यक्रम में योगी सरकार ने बाबा साहेब और सामाजिक न्याय के महापुरुषों के सम्मान में बड़ा ऐलान भी किया. मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेश के 3 हजार 955 मूर्ति स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ किया… सरकार ने प्रदेश में बाबा साहेब और सामाजिक न्याय के महापुरुषों से जुड़े कुल 4 हजार 30 स्थल चिह्नित किए हैं… इनमें से 3 हजार 955 स्थलों पर काम शुरू किया जा रहा है.
इन स्थलों पर जरूरत के मुताबिक छतरी, बाउंड्री वॉल, CCTV कैमरे और दूसरी सुरक्षा व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी. परिसर में फुलवारी भी बनाई जाएगी. सीएम योगी ने कहा कि यह अभियान सिर्फ मूर्तियों के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है… बल्कि बाबा साहेब, संत रविदास, संत कबीरदास और महर्षि वाल्मीकि जैसे महापुरुषों के योगदान और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की भावनाओं के सम्मान का प्रयास है.
संविधान ने पहले दिन से दिया वोट का अधिकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान की ऐतिहासिक भूमिका का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में जाति, रंग और लिंग के आधार पर नागरिकों को लंबे समय तक मताधिकार से वंचित रखा गया… लेकिन भारत ने संविधान लागू होने के पहले ही दिन से हर वयस्क नागरिक को बिना किसी भेदभाव के मतदान का अधिकार दिया. योगी ने कहा कि संविधान की मूल भावना समानता और नागरिक अधिकारों में है… संविधान सभा के 55 सदस्य उत्तर प्रदेश से थे… वहीं संविधान सभा की 15 महिला सदस्यों में से छह उत्तर प्रदेश से थीं.
पिछली सरकारों पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की नियति कर्फ्यू, दंगे और घोटाले हुआ करती थी… पिछली सरकारों में माफिया और अपराधियों को संरक्षण मिलता था… पेपर लीक, नकल, नौकरी में वसूली और गरीबों को सरकारी योजनाओं से वंचित रखने की शिकायतें थीं. सीएम योगी ने कहा कि कानून का राज और विधि का शासन ही विकास की गारंटी है… डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में कानून का शासन स्थापित किया है… सरकार की प्राथमिकता है कि गरीबों और वंचितों को योजनाओं का लाभ मिले और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)