लखनऊ में वन्यजीव तस्करी का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, 1.40 करोड़ के 7 दुर्लभ फॉलकन बाजों के साथ मुंबई का आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ में यूपी एसटीएफ और WCCB की संयुक्त टीम ने मुंबई के एक आरोपी को गिरफ्तार कर 7 दुर्लभ फॉलकन बाज बरामद किए हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वन्यजीवों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी एसटीएफ और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) की संयुक्त टीम ने लखनऊ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके कब्जे से 7 दुर्लभ और संरक्षित फॉलकन बाज बरामद किए हैं। बरामद पक्षियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई गई है। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है।
मुंबई का रहने वाला आरोपी मदेयगंज से गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ की टीम लखनऊ क्षेत्र में सक्रिय थी। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि मुंबई का रहने वाला एक वन्यजीव तस्कर दुर्लभ पक्षियों की खेप लेने के लिए लखनऊ पहुंचा है। सूचना के आधार पर एसटीएफ और WCCB की संयुक्त टीम ने मदेयगंज थाना क्षेत्र के इरादत नगर स्थित एक मकान में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोज मुसर्रत खान के रूप में हुई है। वह मुंबई की मोहम्मद बख्श बिल्डिंग का निवासी बताया गया है। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से 7 जिंदा फॉलकन बाज, एक मोबाइल फोन और पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद किए गए।
यूपी के तराई क्षेत्रों से पक्षियों को पकड़कर विदेश भेजने का आरोप
एसटीएफ के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक संगठित अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने की जानकारी दी। आरोप है कि यह गिरोह भारत के जंगलों से दुर्लभ और प्रतिबंधित पक्षियों को पकड़वाकर विदेशों में उनकी तस्करी करता था।
जांच के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के तराई वाले जंगलों से स्थानीय शिकारियों की मदद से फॉलकन पक्षियों को पकड़ा जाता था। इसके बाद उन्हें मुंबई पहुंचाया जाता था। वहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और अवैध समुद्री रास्तों के जरिए दुबई, सऊदी अरब और बहरीन जैसे खाड़ी देशों में भेजा जाता था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)