लखनऊ में युवक की पिटाई के आरोप में BJP पार्षद समेत चार के खिलाफ FIR, इंस्पेक्टर बोले - ‘हमें जानकारी ही नहीं’
लखनऊ के फैजुल्लागंज में भाजपा पार्षद रामू दास कनौजिया पर युवक की पिटाई का आरोप लगा है। FIR दर्ज होने के बाद मड़ियांव थाना प्रभारी के बयान और कार्यशैली पर सवाल उठे हैं।

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के उत्तरी जोन के फैजुल्लागंज वार्ड से भाजपा पार्षद रामू दास कनौजिया पर अपने कार्यालय में पहुंचे एक युवक की पिटाई करने का आरोप लगा है। युवक अपनी पत्नी के साथ सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए पार्षद के पास गया था। आरोप है कि वहां कहासुनी के बाद विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर मड़ियांव थाना पुलिस ने भाजपा पार्षद, उनके भाई और दो अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, मामले में थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
आय प्रमाण-पत्र बनवाने पहुंचे थे दंपती
थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 4 नवंबर की दोपहर करीब एक बजे की है। फैजुल्लागंज के वार्ड चार स्थित दाउदनगर में पावर हाउस के पास भाजपा पार्षद रामू दास कनौजिया का मुख्य कार्यालय है।
आरोप है कि विजय बाजपेयी अपनी पत्नी के साथ आय प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए पार्षद के कार्यालय पहुंचे थे। वहां पार्षद ने आधार कार्ड देखने के बाद प्रमाण-पत्र जारी करने से मना कर दिया। जब महिला ने इसका कारण पूछा तो पार्षद के साथ उनकी कहासुनी हो गई और कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता की गई।
विरोध करने पर पति को पकड़कर पीटने का आरोप
पीड़ित महिला के आरोप के मुताबिक, जब उनके पति विजय ने पार्षद के व्यवहार का विरोध किया तो रामू दास कनौजिया, उनके भाई और कार्यालय में मौजूद दो अज्ञात युवकों ने विजय को पकड़ लिया।
आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर बंद कमरे और कार्यालय के बाहर विजय की पिटाई की। महिला की शिकायत के आधार पर 5 नवंबर की रात मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। FIR में पार्षद और उनके भाई को नामजद किया गया है, जबकि दो अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
पार्षद के पुराने मामले में भी चार्जशीट दाखिल
ACP अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)