खबर युग

लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप लगाकर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

राजाजीपुरम में एक मकान में धर्मांतरण के आरोप के चलते विवाद हुआ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और हंगामा किया।

Gaurav Dwivedi
November 2, 2026
3 min read
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप लगाकर हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजाजीपुरम में रविवार को एक मकान के भीतर धर्मांतरण कराए जाने के आरोप को लेकर भारी बवाल हो गया। रत्नम आई हॉस्पिटल के पास स्थित एक मकान में ईसाई धर्म से जुड़ी चंगाई सभा चलने की सूचना पाकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और करीब 100 लोगों का सामूहिक धर्मांतरण कराने की तैयारी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

वहीं, मौके पर पहुंचे तालकटोरा इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने धर्मांतरण के आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि एक ईसाई व्यक्ति ने वहां किराए पर कमरा लिया हुआ है, जहां सामान्य प्रार्थना सभा चल रही थी और अब तक की प्राथमिक जांच में कन्वर्जन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

भगवान पर टिप्पणी और मॉब लिंचिंग के प्रयास का आरोप

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि राजाजीपुरम के एक रिहायशी मकान में बड़े पैमाने पर चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए कुछ कार्यकर्ता अपनी पहचान छिपाकर मौके पर पहुंचे। मुख्य दरवाजे पर तैनात लोगों द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुद को ईसाई धर्म अपनाने का इच्छुक बताया, जिसके बाद उन्हें भीतर प्रवेश दिया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सभा के भीतर मौजूद लोगों को अंधविश्वास और चमत्कारों का झांसा देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाया जा रहा था और सनातन धर्म के देवी-देवताओं पर अनर्गल व आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। कार्यकर्ताओं का दावा है कि जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और विरोध किया, तो आयोजकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और उनके साथ मारपीट व मॉब लिंचिंग करने का प्रयास किया गया।

पुलिस-प्रशासन की टीम ने संभाला मोर्चा

घटनास्थल पर हंगामे और तीखी झड़प की सूचना मिलते ही तालकटोरा थाने की भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में शांति व्यवस्था बहाल कराई। हिंदू संगठनों ने मौके पर मौजूद लोगों के खिलाफ अवैध धर्मांतरण रोधी कानून के तहत सख्त मुकदमा दर्ज करने और आयोजकों की गिरफ्तारी की मांग की है।

तालकटोरा इंस्पेक्टर बोले- सिर्फ प्रार्थना सभा थी

मामले की गंभीरता को देखते हुए तालकटोरा थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि एक क्रिश्चियन व्यक्ति ने मकान में किराए पर कमरा ले रखा है। रविवार होने के कारण वहां कुछ लोग एकत्रित होकर केवल साप्ताहिक प्रार्थना सभा कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया वहां किसी भी व्यक्ति का जबरन या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने जैसा कोई तथ्य या साक्ष्य नहीं पाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों को दर्ज कर लिए हैं। पूरे प्रकरण की गहनता से कानूनी जांच की जा रही है, ताकि शांति व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स