लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, सीने में लगीं 4 गोलियां; जमीन का चल रहा था विवाद
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में ज़मीन विवाद को लेकर प्रॉपर्टी डीलर नईम को गोली मार दी गई. आरोपी सुखविंदर, जो एक अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज है, ने पैमाइश विवाद के दौरान लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जमीन के विवाद को लेकर सोमवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई. सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के कटरा बक्कास गांव में जमीन की पैमाइश को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने प्रॉपर्टी डीलर नईम पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ चार गोलियां चला दीं. फायरिंग में नईम गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सुखविंदर सिंह ने आपा खो दिया. आरोप है कि उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर नईम पर लगातार चार गोलियां दाग दीं. तीनों गोलियां नईम के सीने के नीचे दाहिनी तरफ लगीं. अचानक हुई फायरिंग से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गया.
अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज है आरोपी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी सुखविंदर सिंह अर्जुनगंज स्थित शताब्दी अस्पताल में आईसीयू इंचार्ज के पद पर कार्यरत है. वह आलमबाग थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अस्पताल से मोटरसाइकिल लेकर जमीन पर काम कराने की बात कहकर निकला था. इसके बाद दोपहर करीब एक बजे कटरा बक्कास में गोलीकांड की वारदात हुई. घायल नईम ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को पहले से नहीं जानते थे. वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस को बताया कि गोली मारने के बाद आरोपी पैदल ही भाग निकला.
आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)