खबर युग

लखनऊ पुलिस ‘दोहराएगी’ 9 अक्टूबर की वो शाम, सीन रिक्रिएशन से पता चलेगा कि कैसे हुई शिवा की मौत

कारोबारी शिवा की मौत मामले में लखनऊ पुलिस क्राइम सीन का रिक्रिएशन करेगी। पुलिस फरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से यह जानने का प्रयास करेगी कि शिवा की मौत कैसे हुई।

Gaurav Dwivedi
October 24, 2026
4 min read
लखनऊ पुलिस ‘दोहराएगी’ 9 अक्टूबर की वो शाम, सीन रिक्रिएशन से पता चलेगा कि कैसे हुई शिवा की मौत

लखनऊ: कारोबारी शिवा की मौत मामले में पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएशन के जरिए नतीजे तक पहुंचने का प्रयास करेगी। पुलिस फरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से यह जानने का प्रयास करेगी कि शिवा को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंका गया या वह खुद कूदा। पुलिस अभी इस मामले में पांच लोगों से पूछताछ कर रही है।

अलीगंज के कपूरथला स्थित सेक्टर-एफ में निवासी शिवा (28) हजरतगंज में अवध ग्रीन पर रहने वाली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे के साथ लिव इन में था। 9 अक्टूबर की शाम 6:45 बजे संदिग्ध हालात में श्रद्धा के फ्लैट से गिरने से उसकी मौत हो गई थी।

मां ने दर्ज कराई है हत्या की एफआईआर

इस मामले में मां रंजना की तहरीर पर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, दोस्त आदिल और चालक समेत अन्य लोगों पर हत्या की रिपोर्ट हजरतगंज पुलिस ने दर्ज की थी। पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और चालक तनवीर अली उर्फ दानिश पर 50-50 हजार इनाम कर दिया था। 20 अक्टूबर को पुलिस ने तीनों आरोपितों को सीसीटीवी फुटेज और आईपीडीआर के विश्लेषण के आधार पर नागपुर के एक अपार्टमेंट के फ्लैट से गिरफ्तार किया।

चोटों के पैटर्न से लेकर पीएम रिपोर्ट को परखा जाएगा

डीसीपी अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक इस मामले में पीड़ित मां रंजना ने आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं आरोपी श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश का बयान है कि शिवा शर्मा खुद फ्लैट से कूदा था। डीसीपी का कहना है कि हत्या या आत्महत्या इस गुत्थी को सुलझाने के लिए फरेंसिक टीम की मदद से क्राइम सीन रिक्रिएशन किया जाएगा।


रिक्रिएशन से पता चलेगा शिवा की मौत का राज

रिक्रिएशन के दौरान पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि जहां पर शिवा गिरा था, वहां पर कोई व्यक्ति किस स्थिति में गिर सकता है। किसी को फेंका जाए तो व्यक्ति कहां और कैसे गिरेगा। इसके अलावा फेंके जाने की स्थिति में चोटों के पैटर्न क्या होंगे। वहीं कोई व्यक्ति कूदेगा तो कहां और कैसे गिरेगा। कूदने की स्थिति में चोटों के पैटर्न कैसे होंगे। रिक्रिएशन में जो तथ्य सामने आएंगे उनका मिलान पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, आरोपियों के बयान और मां के आरोपों से करवाया जाएगा। फरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से पुलिस रिपोर्ट तैयार करके चार्जशीट दाखिल करेगी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच हत्या के दिशा में ही की जा रही है।

इन पॉइंट्स पर रहेगा पुलिस का फोकस

फरेंसिक विशेषज्ञों के मुताबिक जब किसी मामले में यह सवाल उठता है कि व्यक्ति की मौत ऊंचाई से नीचे फेंकने (हत्या) से हुई है या उसने खुद छलांग लगाई (आत्महत्या), तब पुलिस और फरेंसिक विशेषज्ञों के लिए क्राइम सीन रिक्रिएशन सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक तरीका बन जाता है। इस प्रक्रिया के जरिए पुलिस कई बिंदुओं और साक्ष्यों की बारीकी से जांच करती है।

ऊंचाई से गिरने की ट्रेजेक्टरी और दूरी

फेंकने की स्थिति में यदि किसी व्यक्ति को जबरन ऊंचाई से धक्का दिया गया या फेंका गया तो उसमें शारीरिक बल शामिल होता है। ऐसे में शरीर सामान्य से अधिक दूर जाकर गिरता है। वहीं, कोई व्यक्ति खुद कूदता है तो वह छलांग लगाते समय अक्सर वह आगे की ओर थोड़ा झटका लेता है या सीधे नीचे गिरता है। फॉरेंसिक टीम शरीर के गिरने की दूरी और एंगल का विश्लेषण करती है।

चोटों के पैटर्न

हत्या के मामले में गिरने से पहले हाथापाई या संघर्ष के निशान, खरोच, या शरीर के अन्य हिस्सों पर जबरदस्ती के निशान मिल सकते हैं।

चोटों की एकरूपता

ऊंचाई से गिरने पर शरीर के किस हिस्से पर सबसे पहले और कितना गंभीर प्रभाव पड़ा, इसका अध्ययन किया जाता है। यदि व्यक्ति ने खुद छलांग लगाई है तो उसके गिरने का पॉश्चर और जमीन पर इम्पैक्ट एक खास पैटर्न बनाता है, जो धकेले जाने पर अलग हो सकता है।

कूदने की जगह पर भौतिक साक्ष्य

घटनास्थल की ऊंचाई, वहां पैरों के निशान, और संघर्ष के कोई अन्य भौतिक सुराग देखे जाते हैं। अगर रेलिंग ऊंची है, तो बिना संघर्ष या भारी मशक्कत के किसी वयस्क को आसानी से नीचे फेंक पाना मुमकिन नहीं होता।


तीनों की ज़मानत अर्जी खारिज

हत्यारोपित श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की जमानत अर्जी उनके वकीलों ने सीजीएम कोर्ट में लगाई गई थी। शुक्रवार को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान जज ने तीनों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से मना कर दिया।
लगाया जा रहा है अन्य मददगारों का पता

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कुछ अन्य मददगारों के बारे में जानकारी मिली है। उनकी भूमिका के बारे में छानबीन की जा रही है। जांच में आरोपितों की मदद करने के आरोप सही मिलने पर पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस ने श्रद्धा के पास से मिले दो मोबाइल फोन भी फरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स