लखनऊ ट्रिपल मर्डर: कातिल ऋषभ के वायरल Video ने खोली पुलिस की पोल, उठे 5 सवाल
लखनऊ सहादतगंज ट्रिपल मर्डर में आरोपी के घर पर ETS मशीन से सर्वे जारी. 5 आरोपी जेल में. 2 पर 25-25 हजार का इनाम. पुलिस लापरवाही पर सवाल कायम.

लखनऊ के सहादतगंज (ब्राह्मण टोला) में चबूतरे और पार्किंग के मामूली विवाद में हुए ट्रिपल मर्डर केस में चौतरफा कार्रवाई तेज हो गई है. मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला समेत 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पीड़ित परिवार की मांग पर पुलिस-प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की टीम ETS मशीन के साथ मौके पर पहुंची है और नजूल भूमि का फॉरेंसिक-प्रशासनिक सर्वे कर रही है.
खुद प्रमुख सचिव (आवास) और यूपी के DGP राजीव कृष्ण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है. वहीं, फरार चल रहे आरोपी की बहन और चाचा पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है.घटना के चार दिन बाद सामने आए दो वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के दावों ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सवाल 1: जब पहले से शिकायत थी तो पुलिस क्यों सोती रही?
चबूतरे और पार्किंग का यह विवाद कई दिनों से चल रहा था. पीड़ित पक्ष लगातार सहादतगंज थाने और स्थानीय चौकी के चक्कर काट रहा था, लेकिन पुलिस ने मामले को अनदेखा किया. अगर समय पर निरोधात्मक कार्रवाई होती, तो यह घटना टल सकती थी.
सवाल 2: क्या मौके पर पहुंचने में हुई आपराधिक देरी?
सामने आए पहले वीडियो में मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला “मुझे मार रहे हैं” चिल्लाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाता दिख रहा है. दूसरे वीडियो में एक सब-इंस्पेक्टर आरोपी को पकड़ता दिख रहा है. सवाल यह है कि जब मारपीट और फायरिंग काफी देर तक चलती रही, तो क्या पुलिस बल समय पर नहीं पहुंचा?
सवाल 3: सिर्फ सस्पेंशन ही काफी क्यों?
मामला तूल पकड़ने पर चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर) को निलंबित कर दिया गया है. लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या विभागीय निलंबन उन तीन बेगुनाहों की जान वापस ला सकता है? क्या दोषी पुलिसकर्मियों पर आपराधिक लापरवाही का केस दर्ज होगा?
सवाल 4: पुलिस हिरासत से आरोपी कैसे चिल्लाता रहा?
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की मौजूदगी के बावजूद आरोपियों का दुस्साहस साफ दिख रहा है. यह राजधानी के बीचों-बीच कानून-व्यवस्था (Law & Order) के खौफ पर बड़ा प्रश्नचिह्न है.
सवाल 5: जनआक्रोश के बाद ही क्यों जागता है प्रशासन?
घटना के बाद जब पीड़ित परिवार ने सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन और सरकार विरोधी नारेबाजी की, तब जाकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे. क्या बिना प्रदर्शन के पीड़ित परिवार की सुनवाई संभव नहीं थी?
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)