खबर युग

लखनऊ के सआदतगंज में ट्रिपल मर्डर केस के बाद एक और हत्‍या, दोस्‍त ने चाकू मारकर रेहान गाजी की ली जान

लखनऊ के सआदतगंज इलाके में रहने वाल रेहान गाजी तीन दिन पहले ही आगरा जेल से छूटकर आया था। वह अपने दोस्‍त उजैफा के साथ पार्क के पास टहल रहा था। किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

Gaurav Dwivedi
November 1, 2026
2 min read
लखनऊ के सआदतगंज में ट्रिपल मर्डर केस के बाद एक और हत्‍या, दोस्‍त ने चाकू मारकर रेहान गाजी की ली जान

लखनऊ: सआदतगंज इलाके में ट्रिपल मर्डर की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि शनिवार देर रात एक और युवक की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना आजाद नगर सी-ब्लॉक स्थित अंबेडकर पार्क के पास हुई। मामूली कहासुनी के बाद दोस्त ने युवक के गले और शरीर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

रामनगर के रहने वाले रेहान गाजी अंबेडकर पार्क के पास टहलने गया था। उसके साथ दोस्त गुलाब की बगिया निवासी उजैफा भी मौजूद था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर उजैफा ने अचानक चाकू निकाला और रेहान के गले पर वार कर दिया। लहुलूहान होकर रेहान जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

तीन दिन पहले आगरा जेल से छूटकर आया था रेहान

रेहान की पत्नी सीबा ने रोते-बिलखते बताया कि उसके पति किसी मामले में आगरा जेल में बंद थे। महज तीन दिन पहले ही रिहा होकर घर लौटे थे। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह घर से सामान्य रूप से बाहर निकले थे, जिसके कुछ ही घंटों बाद उनकी हत्या की मनहूस खबर आई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ट्रिपल मर्डर के बाद से ही छावनी में तब्दील सआदतगंज इलाके में इस नई वारदात से सनसनी फैल गई है।

आरोपी की तलाश में दबिश

वारदात की सूचना मिलते ही DCP पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव और ACP रंजीत कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी उजैफा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स