लखनऊ के प्रबंध नगर योजना की जमीन का दोबारा होगा सर्वे, कोर्ट ने 50 गुना बढ़ाई है मुआवजे की दर
एलडीए की प्रबंध नगर आवासीय योजना को धरातल पर उतारने के लिए तैयारी तेज हो गई है। एलडीए अब योजना की जमीन का दोबारा सर्वे कराएगा।

लखनऊ: करीब 18 साल से अटकी लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की प्रबंध नगर आवासीय योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। प्राधिकरण योजना की जमीन का दोबारा सर्वे कराएगा। इसमें अतिक्रमण, पेड़ों और जल स्रोतों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके बाद किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे का वित्तीय भार तय कर प्रस्ताव एलडीए बोर्ड की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।
सीतापुर से हरदोई रोड और आईआईएम रोड के पास करीब 2000 एकड़ (840.892 हेक्टेयर) में प्रस्तावित इस योजना की अधिसूचना 13 सितंबर 2007 को जारी हुई थी। घैला, ककौली और अल्लूनगर डिगुरिया गांवों की करीब 3,350 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जाना था। हालांकि, मुआवजे की कम दर के विरोध में किसानों ने आपत्ति जताई। उस समय उन्हें 2.57 लाख रुपये प्रति बीघा मुआवजे की पेशकश की गई थी। योजना के विरोध में कुछ किसानों और पर्यावरण से जुड़े लोगों ने भूमि अर्जन, पुनर्वास और पुनर्स्थापना प्राधिकरण (लारा) कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
50 गुना बढ़ाया गया मुआवज़ा
अब लारा कोर्ट ने किसानों के मुआवजे की दर 50 गुना बढ़ाकर 1 करोड़ 10 लाख 71 हजार रुपये प्रति बीघा तय कर दी है। फैसले के बाद एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने संयुक्त सचिव अरविंद उपाध्याय की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमिटी गठित की है। कमिटी को 15 दिन में आय-व्यय और बढ़े हुए मुआवजे के वित्तीय भार पर रिपोर्ट देनी है। इस बीच, पिछले 18 वर्षों में जमीन की स्थिति में काफी बदलाव आया है। कई जगह निर्माण होने के साथ पेड़ों और जल स्रोतों की स्थिति भी बदल गई है। ऐसे में एलडीए ड्रोन और भौतिक सर्वे के जरिए जमीन की स्थिति का आकलन करेगा।
दो लाख लोगो को मिलेगी आवासीय सुविधाएं
सर्वे में अतिक्रमण, पेड़ों, जल स्रोतों और विवादमुक्त गाटों की पहचान की जाएगी। कुछ गाटों से जुड़े मामले हाईकोर्ट में लंबित हैं, जिन पर अनुमति के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। सर्वे और कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव बोर्ड के सामने रखा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद योजना को लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू होगी। एलडीए के मुताबिक, योजना विकसित होने से करीब दो लाख लोगों को आवासीय और व्यावसायिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)