लखनऊ के नैमिष-वरुण विहार में जल्द होगा 2000 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, यूपी चुनाव से पहले लॉटरी निकालने की तैयारी
एलडीए नैमिष और वरुण विहार में दूसरे फेज के भूखंडों का रजिस्ट्रेशन खोलने जा रहा है। दोनों योजनाओं में एक-एक हजार प्लॉट के लिए रेरा में आवेदन कर दिया गया है।

लखनऊ : एलडीए अपनी दो महत्वाकांक्षी योजनाओं नैमिष और वरुण विहार में दूसरे फेज के भूखंडों का रजिस्ट्रेशन खोलने जा रहा है। दोनों योजनाओं में एक-एक हजार प्लॉट के लिए रेरा में आवेदन कर दिया गया है। मंजूरी मिलते ही नवंबर अंत तक रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा। 26 अक्टूबर से शारदा नगर विस्तार में 1,300 वन और टू-बीएचके फ्लैटों के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
वरुण विहार के कृष्ण और केशव खंड में 1,000 भूखंडों का रजिस्ट्रेशन खोला जाएग। नैमिष नगर के भार्गव खंड में 1,000 भूखंडों का रजिस्ट्रेशन होगा। प्राधिकरण की योजना विधानसभा चुनाव से पहले दोनों फेज की लॉटरी निकालने की है। भूखंडों का आकार 72 से 400 वर्गमीटर रखा गया है।
जानिए एलडीए की वेबसाइट
नैमिष नगर में 3,800 रुपये प्रति वर्ग फुट और वरुण विहार में 2,800 रुपये प्रति वर्ग फुट का रेट ही लागू रहेगा। शारदा नगर विस्तार में वन-बीएचके के 312 और टू-बीएचके के 936 फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन 26 अक्टूबर से खुलेगा। वन-बीएचके की कीमत करीब 9 लाख रुपये और टू-बीएचके की कीमत करीब 30 लाख रुपये तय की गई है।
असफल आवेदकों को नहीं देना होगा फॉर्म का पैसा
एलडीए ने पहले फेज में असफल रहे आवेदकों को राहत दी है। जिन लोगों का नाम नैमिष और वरुण विहार के पहले फेज की लॉटरी में नहीं आएगा, अगर वे दूसरे फेज में उसी योजना में दोबारा आवेदन करते हैं तो उनसे रजिस्ट्रेशन फॉर्म का 1,100 रुपये शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहले फेज की लॉटरी तीन नवंबर को होने की संभावना है। नैमिष और वरुण विहार योजना में 4500 भूखंडों के लिए 24 सितंबर को रजिस्ट्रेशन खोला गया था, जिसकी आखिरी तारीख 27 अक्टूबर है। अब तक 4500 भूखंडों के लिए करीब 26,500 आवेदन आ चुके हैं।
बैंक संबंधी समस्याएं दूर
आवेदकों ने केनरा बैंक समेत अन्य बैंकों के जरिए शुल्क जमा करने में दिक्कत की शिकायत की थी। पैसा दूसरी ब्रांच में चले जाने से रजिस्ट्रेशन में समस्या आ रही थी। एलडीए ने बैंक अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवा दिया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)