लखनऊ के तिहरे हत्याकांड में बड़ा एक्शन… पहले इंस्पेक्टर सस्पेंड, अब पूरी चौकी लाइन हाजिर
लखनऊ के सआदतगंज में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई. कश्मीरी मोहल्ला चौकी के दरोगा सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है. हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कश्मीरी मोहल्ला चौकी से जुड़े पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. जेसीपी क्राइम अपर्णा कुमार ने गोपनीय तरीके से कार्रवाई करते हुए चौकी से जुड़े पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.जानकारी के मुताबिक, सआदतगंज के कश्मीरी मोहल्ला चौकी क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस विभाग ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की समीक्षा शुरू की थी. इसी क्रम में चौकी पर तैनात दरोगा शिव कुमार यादव समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है. इनमें हेड कांस्टेबल उमेश और दो सिपाही भी शामिल हैं. अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.
चार पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस विभाग पहले ही सख्त रुख अपना चुका है. हत्याकांड के बाद सआदतगंज इंस्पेक्टर और संबंधित चौकी प्रभारी को निलंबित किया जा चुका है. अब चौकी से जुड़े अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होने से साफ है कि विभाग इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है. इस कार्रवाई को तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस की जवाबदेही तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. जेसीपी क्राइम अपर्णा कुमार की ओर से की गई गोपनीय कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर भी हलचल बढ़ गई है.
आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों की ओर से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हालांकि, लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत भूमिका और उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है. वहीं, तिहरे हत्याकांड की जांच और उससे जुड़े सभी पहलुओं पर पुलिस की नजर बनी हुई है. राजधानी में हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद पुलिस विभाग की यह कार्रवाई काफी अहम मानी जा रही है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)