लखनऊ कचहरी में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, HC के आदेश पर कार्रवाई; जमकर हुई नारेबाजी
लखनऊ में हाईकोर्ट के निर्देश पर वकीलों के अवैध चैंबरों पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाया. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 245 चिह्नित चैंबर ध्वस्त किए गए. इस कार्रवाई का वकीलों ने कड़ा विरोध किया.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई हुई. हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर निगम लखनऊ ने पहले इन 245 अवैध चैंबरों की मार्किंग कर दी थी. इसी के साथ संबंधित वकीलों को नोटिस भी दिया गया था. बावजूद इसके, रविवार को जब नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंची तो वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया.हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने चिन्हित एरिया से सभी लोगों को बाहर निकालकर एंटी इनक्रोचमेंट की कार्रवाई पूरी कराई. उधर, वकीलों ने नगर निगम और पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की. कहा कि वह नगर निगम की इस कार्रवाई का विरोध नहीं करते, लेकिन इस कार्रवाई से पहले नगर निगम या जिला प्रशासन को उनके बैठने के लिए ठोस इंतजाम करना चाहिए था. वकीलों के मुताबिक वह इन चैंबरों में 15-20 सालों से बैठते आ रहे हैं.
वकीलों ने काटा हंगामा
कैसरबाग कचहरी में एक तरफ अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चल रहा था, वहीं दूरी ओर कचहरी के बाहर वकीलों का धरना प्रदर्शन और हंगामा भी शुरू हो गया. वकीलों ने नगर निगम की इस कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की और धरना देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और लखनऊ जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी प्रकट की. वकीलों के मुताबिक ये केवल चैंबर नहीं, बल्कि उनकी रोजी-रोटी के साधन हैं.
फूट-फूटकर रोई महिला वकील
नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में वकील कचहरी में मौजूद थे और अपनी आंखों के सामने चैंबरों को ध्वस्त होते देखते रहे. इस दौरान एक महिला वकील तो फूट-फूटकर रोने लगी. ऐसे में मौके तनाव का माहौल बन गया. हालांकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे. इसके लिए एडीसीपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी की कंपनियों को भी तैनात किया गया था.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)