लखनऊ KGMU में धर्मांतरण का घिनौना खेल… डॉक्टरों समेत 12 कर्मचारी बेनकाब, देखें STF की जांच रिपोर्ट
लखनऊ केजीएमयू में STF की 10 महीने की जांच में धर्मांतरण व शोषण का खुलासा हुआ. 5 मुख्य आरोपियों और 7 मददगारों पर रिपोर्ट दर्ज, जांच जारी.

खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की है. यहां महिला डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों के शारीरिक-मानसिक शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की 10 महीने चली गहन जांच के बाद सामने आई रिपोर्ट ने प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.STF की रिपोर्ट के अनुसार, केजीएमयू के गांधी वार्ड, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग में ऐसे कम से कम 12 मामले सामने आए हैं. जांच में 5 मुख्य आरोपियों और 7 प्रशासनिक व विभागीय मददगारों समेत कुल 12 लोगों की संदिग्ध भूमिका पाई गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, केजीएमयू में काम करने वाले कई डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर महिला कर्मचारियों को झांसे में लेकर प्रताड़ित करने का आरोप है.
डॉ. रमीज (रमीजउद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक), सीनियर रेजिडेंट, पैथोलॉजी: मुख्य आरोपी, जिस पर जूनियर महिला डॉक्टरों को झांसे में लेकर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने, मारपीट करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप है (पुलिस इसे पहले गिरफ्तार कर चुकी है).
नाफिस- नर्सिंग स्टाफ, गांधी वार्ड: महिला नर्सिंग कर्मी को झांसे में लेकर शारीरिक व मानसिक शोषण करने और जबरन निकाह व धर्मांतरण कराने का आरोप.
फुरकान- नर्सिंग स्टाफ, गांधी वार्ड: नर्सिंग कर्मी पर शारीरिक-मानसिक दबाव बनाने और धर्मांतरण व शादी का दबाव डालने का आरोप.
डॉ. आदिल- रेजिडेंट डॉक्टर, गांधी वार्ड: महिला कर्मचारियों को शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप.
शफात अली खान- संविदा कर्मी, माइक्रोबायोलॉजी: महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ छेड़छाड़, पीछा करने और धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने का आरोप.
संरक्षण और मामले को दबाने के आरोपी
रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि शिकायतों के बावजूद संस्थान के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों और प्राध्यापकों ने पीड़ित महिलाओं की बात सुनने के बजाय आरोपियों का बचाव किया और मामले को दबाने की कोशिश की.
प्रो. सुरेश बाबू (एचओडी, पैथोलॉजी): आरोपी डॉ. रमीज को विभागीय बैठकों में क्लीनचिट देने और पीड़िता पर मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का आरोप लगाकर मामला दबाने का आरोप.
डॉ. सुमायरा कयूम (एडिशनल प्रोफेसर, पैथोलॉजी): मुस्लिम रेजिडेंट्स को संरक्षण देने और अन्य डॉक्टरों के साथ भेदभाव करने का आरोप.
डॉ. वाहिद अली (इंचार्ज बायोमीट्री लैब): संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहने और आरोपी का पक्ष लेने का आरोप.
प्रो. उस्मान कौसर (नेफ्रोलॉजिस्ट): संस्थान के भीतर आरोपी समूह को शह देने का आरोप.
डॉ. अहमद व डॉ. कलीम (असिस्टेंट प्रोफेसर, बायोकेमिस्ट्री): संदिग्ध गतिविधियों में शामिल स्कॉलर्स का मार्गदर्शन करने और वित्तीय/लॉजिस्टिकल सपोर्ट देने का आरोप.
एस. ए. अब्बास (सेवानिवृत्त क्लर्क): प्रशासनिक कमेटियों और वित्तीय निवेशों में प्रभाव डालने का आरोप.
‘इस्लामिक मेडिकोज’ ग्रुप और बाहरी कनेक्शन की जांच
STF की रिपोर्ट में ‘इस्लामिक मेडिकोज’ नामक एक संदिग्ध ग्रुप का भी जिक्र है, जिससे जुड़े डॉ. परवेज, डॉ. शाहीन और मो. कैफ जैसे डॉक्टरों के नाम भी संदिग्धों की सूची में शामिल हैं. एसटीएफ अब इनके तार बाहरी संगठनों और वित्तीय फंडिंग से जुड़े होने के कोण पर भी पड़ताल कर रही है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)