खबर युग

रायबरेली में लोगों की सेहत से खिलवाड़! टीनोपाल केमिकल और रिफाइंड व्हाइटनर से बनाया जा रहा था नकली पनीर

रायबरेली के बछरावां स्थित अघौरा में नकली पनीर बनाने के कारोबार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की।

Gaurav Dwivedi
November 24, 2026
3 min read
रायबरेली में लोगों की सेहत से खिलवाड़! टीनोपाल केमिकल और रिफाइंड व्हाइटनर से बनाया जा रहा था नकली पनीर

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के अघौरा में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की लखनऊ से आई टीम ने सोमवार रात अचानक छापेमारी कर नकली पनीर बनाने के कारोबार का खुलासा किया।

बताया जा रहा है कि एक बबलू नाम के छेना कारोबारी के गोदाम और दुकान पर यह कार्रवाई की गई। यहां पनीर बनाने में कपड़ों को सफेद और चमकदार करने वाले केमिकल टीनोपाल यानी ऑप्टिकल व्हाइटनर का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है।

टीनोपाल और रिफाइंड तेल से तैयार किया जा रहा था पनीर

जानकारी के मुताबिक, रिफाइंड व्हाइटनर और टीनोपाल केमिकल मिलाकर पनीर तैयार किया जा रहा था। इस पनीर को असली बताकर आसपास के बाजारों और शादी समारोहों में बेचे जाने की बात सामने आई है।

बताया जा रहा है कि यह कारोबार काफी समय से संचालित किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग को इसकी जानकारी मिलने के बाद लखनऊ की टीम ने अचानक अघौरा पहुंचकर छापेमारी की।

पनीर और कच्चे माल के नमूने जांच के लिए भेजे

छापेमारी के दौरान टीम ने संदिग्ध पनीर और उसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालन में शामिल पाए गए लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की गई है। मामले में कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

कपड़ों को सफेद करने में इस्तेमाल होता है टीनोपाल

टीनोपाल एक औद्योगिक ऑप्टिकल ब्राइटनर है, जिसका इस्तेमाल कपड़ों को अधिक सफेद और चमकदार बनाने के लिए किया जाता है। खाद्य पदार्थों में इसका इस्तेमाल अवैध है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।

बताया जा रहा है कि ऐसे केमिकल मिले पनीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। लंबे समय तक इसके सेवन से किडनी, लिवर और पाचन तंत्र पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती है।

फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस यह जानकारी जुटा रहे हैं कि तैयार किया जा रहा मिलावटी पनीर किन-किन बाजारों और क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था।

सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने की कार्रवाई की पुष्टि

छापेमारी के बाद रायबरेली के सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह से फोन पर बात की गई। उन्होंने बताया कि पूरी कार्रवाई लखनऊ की टीम ने की है। फैक्ट्री से नमूने लिए गए हैं और मामले में कानूनी कार्रवाई भी की गई है।

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। नमूनों की जांच के बाद मामले से जुड़ी आगे की जानकारी सामने आएगी।

बछरावां कोतवाल ने भी दी छापेमारी की जानकारी

बछरावां कोतवाल के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने पर बताया गया कि सोमवार रात लखनऊ से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम आई थी। टीम ने नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की थी।

पुलिस को यह स्थान बबलू नाम के छेना कारोबारी की दुकान बताया गया। फिलहाल कुछ कानूनी कार्रवाई की गई है, जबकि पनीर और अन्य सामान के नमूने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अपने साथ ले गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स