'राधे-राधे कमल खिला दे', के जयकारों के साथ संपन्न हुई BJP की दो दिवसीय बैठक, मिशन 2027 का खाका तैयार
मथुरा के फरह स्थित परखम में भाजपा की दो दिवसीय गहन चिंतन एवं योजना बैठक मंगलवार शाम 4 बजे संपन्न हो गई। 2027 के विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के संकल्प के साथ इसमें व्यापक मंथन हुआ।

मथुरा: मथुरा के फरह स्थित परखम में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय गहन चिंतन एवं योजना बैठक मंगलवार शाम 4 बजे संपन्न हो गई। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के संकल्प के साथ इस बैठक में व्यापक मंथन किया गया। इस महत्वपूर्ण योजना बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल, वरिष्ठ नेता रविकांत मिश्रा सहित पार्टी के करीब 50 से 55 वरिष्ठ नेता, चिंतक और सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के पहले दिन सोमवार को करीब 7 घंटे तक संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष रखी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही विधायकों के कामकाज की रिपोर्ट भी ली। मंथन के दौरान राष्ट्रीय और स्थानीय नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल, सरकार और संगठन के बीच समन्वय तथा जनसंपर्क अभियानों के जरिए जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि चुनाव से पहले क्षेत्रीय अध्यक्षों की तैनाती के बाद अब आलाकमान की एक नई केंद्रीय टीम तैनात की जाएगी, जो टिकट वितरण से लेकर चुनावी गतिविधियों की निगरानी करेगी और सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी।
देश अध्यक्ष ने क्या कहा?
बैठक की शुरुआत और समापन के संदेश पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि श्रीकृष्ण की भूमि पर बैठक का आगाज 'राधे-राधे, राधे-राधे कमल खिला दे' के उद्घोष के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि पार्टी के 2 करोड़ से अधिक सदस्यों और ढाई लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई है। राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने भी इसे मथुरा बैठक का मुख्य संदेश बताया।
समापन के बाद बाहर निकले नेताओं के बयानों में पार्टी की आगामी राजनीतिक दिशा साफ झलकी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अयोध्या हमारी हो गई है और अब मथुरा की बारी है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सपने चूर-चूर होंगे और यदि वे वास्तव में कृष्ण भक्त हैं, तो मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण के लिए कारसेवक के रूप में आने की तैयारी करें। वहीं, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर जन-जन तक पहुंचेगी और सपा व इंडी गठबंधन के झूठ-फरेब की राजनीति नहीं चलेगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश विकास और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर आगे है। बैठक के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)