योगी सरकार का राज्यकर्मियों को दिवाली गिफ्ट, प्रदेश के 18 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस, जानिए कितनी मिलेगी राशि
योगी सरकार ने राज्यकर्मियों के लिए बोनस की घोषणा कर दी है। प्रदेश के करीब 18 लाख कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली पर राज्यकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पत्र राज्यकर्मियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस देने का शासनादेश जारी कर दिया है। इसका लाभ प्रदेश के 18 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। आदेश के तहत अलग-अलग कर्मचारियों के खाते में 6908 रुपये तक बोनस राशि आएगी। मुख्य सचिव की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। साथ ही, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थान, स्थानीय निकायों, जिला पंचायत और राजकीय विभागों के कार्यभारित कर्मचारियों को भी बोनस के दायरे में रखा गया है।
ऐसे होगी बोनस की गणना
उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पात्र राज्य कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस देने का निर्णय लिया है। बोनस की गणना के लिए अधिकतम मासिक वेतन सीमा 7000 रुपये निर्धारित की गई है। इसके आधार पर पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6908 रुपये बोनस मिलेंगे। इसके दायरे में वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 तक के पात्र अराजपत्रित कर्मचारी और सरकार के आदेश में शामिल अन्य श्रेणियों के कर्मचारी आएंगे।
पीएफ खाते में जमा होगी राशि
सामान्य पात्र कर्मचारियों के बोनस का 75 प्रतिशत हिस्सा भविष्य निधि खाते में जमा किया जाएगा। वहीं, शेष 25 फीसदी बोनस राशि का नकद भुगतान किया जाएगा। पीएफ खाता नहीं होने वाले कर्मचारियों के बोनस के 75 फीसदी हिस्से को निर्धारित नियमों के अनुसार राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र या सार्वजनिक भविष्य निधि में जमा किया जाएगा। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करने पर 1184 रुपये तक बोनस मिलेगा।
रिटायर्ड कर्मियों को पूरी रकम
सरकार की ओर से जारी आदेश के तहत, 31 मार्च 2026 के बाद रिटायर हो चुके या 30 अप्रैल 2027 तक रिटायर होने वाले पात्र कर्मचारियों को निर्धारित बोनस की पूरी राशि नकद भुगतान किया जाएगा। इससे रिटायर्ड कर्मियों को फायदा मिल जाएगा। वहीं, 31 मार्च 2026 तक एक साल की सेवा पूरी करने वाले राज्यकर्मी ही बोनस के लाभुक होंगे।
इन कर्मियों को मिलेगा बोनस:
योगी सरकार की ओर से जारी आदेश के तहत बोनस का लाभ पाने वाले कर्मचारियों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें शामिल किए गए हैं:
पूर्णकालिक अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों को बोनस मिलेगा।
राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।
सहायता प्राप्त प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी भी बोनस के दायरे में हैं।
स्थानीय निकायों के कर्मचारी भी बोनस का लाभ पाएंगे।
जिला पंचायतों के कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा।
राजकीय विभागों के कार्यभारित प्रतिष्ठानों के पात्र कर्मचारी भी लाभुक होंगे।
निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी बोनस दिया जाएगा।
इन्हें नहीं मिलेगा बोनस
सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ कोई एक्शन हुआ है या फिर वे किसी मुकदमे में फंसे हुए हैं। कोर्ट में मामला चल रहा है या विभागीय कार्रवाई के दायरे में हैं तो उनके बोनस भुगतान को उनके खिलाफ फैसला आने तक रोका जा सकता है। ऐसे कर्मचारियों के लिए सरकार बाद में बोनस भुगतान पर निर्णय लेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।
लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.
यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्नर
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स
.png&w=3840&q=75)