खबर युग

'ये ना पिद्दी ना पिद्दी के शोरबा', भड़के स्‍वामी प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश कौन हैं हमें सर्टिफिकेट देने वाले?

अपनी जनता पार्टी के अध्‍यक्ष स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उनका कहना है कि उन्‍होंने सपा के कोटे की सीटों की मांग नहीं की है।

Gaurav Dwivedi
November 1, 2026
2 min read
'ये ना पिद्दी ना पिद्दी के शोरबा', भड़के स्‍वामी प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश कौन हैं हमें सर्टिफिकेट देने वाले?

लखनऊ: स्‍वामी प्रसाद मौर्य के इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बाद यूपी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। अखिलेश यादव ने जब कहा कि मौर्य हमारे गठबंधन का हिस्‍सा नहीं हैं। उनको नजरअंदाज करो, इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने करारा पलटवार किया है। स्‍वामी प्रसाद का कहना है कि अखिलेश यादव कौन होते हैं हमको सर्टिफिकेट देने वाले।

अपनी जनता पार्टी के अध्‍यक्ष स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा- पहली बात तो ये कि वो भी इंडिया गठबंधन की एक पार्टी हैं। अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन नहीं हैं। इंडिया गठबंधन के राष्‍ट्रीय संयोजक कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। अंतिम निर्णय उनका होता है। ये ना पिद्दी ना पिद्दी के शोरबा (पिद्दी बहुत छोटे आकार की पक्षी का नाम है जिसका शोरबा/सूप बनाना संभव नहीं होता)। ये कौन होते हैं हमको सर्टिफिकेट देने वाले।

'मैंने सपा के कोटे की सीट नहीं मांगी है'

पूर्व मंत्री ने आगे कहा- सपा के कोटे की सीटों में मैंने टिकट मांगा ही नहीं है। हमने कांग्रेस से बात किया है। राहुल गांधी से बात किया है। हमारी बात प्रियंका गांधी से हुई है। अखिलेश यादव से तो कोई बात ही हमने नहीं किया। अगर ये इतने ही लायक होते तो यूपी में रहकर सबसे पहले मैं इनसे बात करता। इनके असली चेहरे को तो मैं समझ चुका हूं।

कांग्रेस के सिंबल से उतारेंगे अपने उम्‍मीदवार!

गौरतलब है कि 2022 यूपी चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी छोड़ने वाले स्‍वामी प्रसाद मौर्य अक्‍टूबर 2026 की शुरआत में इंडिया गठबंधन में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी अपनी जनता पार्टी ने यूपी में 10 विधानसभा सीटें मांगी हैं। कहा यह भी जा रहा है कि पार्टी के सभी उम्‍मीदवार कांग्रेस के सिंबल से चुनाव लड़ेंगे।

सपा पर हमेशा रहे हमलावर

सपा छोड़ने के बाद से ही स्‍वामी प्रसाद मौर्य सपा और अखिलेश यादव पर हमलावर रहे हैं। मौर्य का दावा है कि उन्‍होंने अखिलेश यादव को अपना इस्‍तीफा पत्र भेजा था जिस पर उन्‍होंने कोई जवाब नहीं दिया था। दूसरी ओर, अखिलेश यादव का कहना था कि किसी के मन में क्‍या चल रहा है ये कोई नहीं जानता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स