खबर युग

यूपी में सीएनजी के बढ़े दाम, सबसे ज्यादा उन्नाव जिले में की गई बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश में सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। सबसे ज्यादा उन्नाव में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

Gaurav Dwivedi
November 1, 2026
2 min read
यूपी में सीएनजी के बढ़े दाम, सबसे ज्यादा उन्नाव जिले में की गई बढ़ोतरी

लखनऊ: दीपावली से पहले सीएनजी ग्राहकों को झटका लगा है। ग्रीन गैस लिमिटेड ने राजधानी लखनऊ, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर जिले में सीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं। राजधानी लखनऊ में एक रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ा दिए गए हैं। अब लखनऊ में 108 में प्रति किलोग्राम सीएनजी मिलेगी।

ग्रीन गैस लिमिटेड (GGL) के डीजीएम मार्केटिंग प्रवीण सिंह के अनुसार, बढ़ाई गई कीमत एक नवंबर की सुबह 06:00 बजे से लागू हो जाएगी। यह बदलाव सर्दियों के मौसम में मांग बढ़ने और वैश्विक स्तर पर आपूर्ति को लेकर अनिश्चितताओं के कारण RLNG की खरीद लागत में हुई वृद्धि की वजह से किया गया है।

राजधानी लखनऊ के अलावा ताज नगरी आगरा में 107 रुपये बढ़ाकर 108 रुपये प्रति किलो सीएनजी कर दी गई है। सुल्तानपुर और अयोध्या में सीएनजी की कीमत एक रुपये से बढ़ाकर 106 रुपये प्रति किलो कर दी गई है। सबसे ज्यादा उन्नाव में सीएनजी के दाम बढ़े हैं। 2.25 रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी की गई है। 103.75 रुपये से बढ़कर 106 रुपये प्रति किलो सीएनजी के दाम हो गए हैं।

तीन अक्टूबर को भी बढ़े थे दाम

बता दें कि इससे पहले तीन अक्टूबर को सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। लखनऊ, उन्नाव और आगरा में दो रुपये प्रति किलो बढ़ोतरी क गई थी। इसके अलावा अयोध्या और सुल्तानपुर में 3.25 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ोतरी की गई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान मसूद-इकरा हसन की जिद कहीं कांग्रेस-सपा गठबंधन में दरार न डाल दे, वेस्ट यूपी की सीटों पर फंसा पेंच

यूपी चुनाव 2027 को लेकर सपा और कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बात नहीं बनी है। अभी दोनों दलों में सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है।

लखनऊ में मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन पर गैरहाजिर रहे कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट, कांग्रेस ने जारी किया नोटिस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लखनऊ आगमन पर कई प्रवक्ता और पैनलिस्ट गैरहाजिर रहे। अब यूपी कांग्रेस कमेटी ने अनुपस्थित रहने वाले सभी साथियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

'सैफई सिंडिकेट सिर्फ नोट गिनते हैं', सीएम योगी ने अखिलेश पर बोला हमला, पूछा- जब सरकार में थे तब क्या किया

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी चुनाव जीतने के लिए परिसीमन बिल लाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कथित फर्जी वोटर, अधिकारियों के तबादलों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा.

यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, गौतमबुद्ध नगर से हटाई गईं लक्ष्‍मी सिंह, गाजियाबाद में बनीं पुलिस कमिश्‍नर

उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में तीन साल से पुलिस कमिश्‍नर पद पर तैनात रहीं लक्ष्‍मी सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह जे रविन्दर गौड़ नए पुलिस आयुक्‍त बनाए गए हैं। हाइलाइट्स